Ayushman Yojana: अब कैसे करवाएंगे फ्री में इलाज, मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना से 126 अस्पताल बाहर

अगर आपके पास भी आयुष्मान कार्ड और इसी से अपना इलाज करवाते हैं, तो मध्यप्रदेश के 126 अस्पतालों से इसे हटा दिया गया है. तुरंत चेक कर लें.

Ayushman Yojana: अब कैसे करवाएंगे फ्री में इलाज, मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना से 126 अस्पताल बाहर
डॉ आशा शर्मा

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसने आयुष्मान योजना से जुड़े लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सरकार समय-समय पर योजनाओं में बदलाव करती रहती है ताकि सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर हो सके, लेकिन इस बार लिया गया निर्णय सीधे तौर पर मरीजों और अस्पतालों दोनों को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है. खासतौर पर उन लोगों के लिए यह खबर अहम है, जो अब तक आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज पर निर्भर थे.

कई अस्पतालों से आयुष्मान कार्ड की हुई छुट्टी

दरअसल 1 अप्रैल 2026 से लागू नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के 126 निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया है. इसका मतलब साफ है कि अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी. यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से चल रही चिंता बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पहले राज्य में करीब 398 निजी अस्पताल इस योजना से जुड़े हुए थे. इनमें से बड़ी संख्या में अस्पताल तय मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे थे. इसी वजह से सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी. सबसे ज्यादा असर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में देखने को मिला है.

इन शहरों में इतने अस्पताल से आउट

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भोपाल में 51, इंदौर में 30, ग्वालियर में 33 और जबलपुर में 12 अस्पताल इस फैसले से प्रभावित हुए हैं. यह संख्या बताती है कि कार्रवाई छोटे स्तर पर नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर की गई है. इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. इस फैसले की सबसे बड़ी वजह NABH यानी नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स का सर्टिफिकेट है. नए नियमों के तहत अब वही अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज कर पाएंगे, जिनके पास यह प्रमाणपत्र होगा. जिन अस्पतालों के पास यह सर्टिफिकेट नहीं था, उन्हें तुरंत योजना से बाहर कर दिया गया. हालांकि जिनके पास एंट्री लेवल सर्टिफिकेट है, उन्हें अपने स्तर को सुधारने के लिए कुछ समय दिया गया है.

सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज उपलब्ध कराना है. NABH सर्टिफिकेट वाले अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का खास ध्यान रखा जाता है. ऐसे में योजना में केवल उन्हीं अस्पतालों को शामिल रखना, जो इन मानकों पर खरे उतरते हों, जरूरी माना गया है. हालांकि इस फैसले का असर आम लोगों पर पड़ सकता है. खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के मरीज, जो छोटे निजी अस्पतालों पर निर्भर थे, उन्हें अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बड़े अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाज में देरी और भीड़ जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!