MP के सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्ती, सुबह 10 बजे तक लगाना होगी हाजिरी, सरकारी तंत्र होगा मजबूत

मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। सुबह 10:15 बजे के बाद दर्ज हाजिरी मान्य नहीं होगी। लापरवाही पर वेतन कटौती और विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

MP के सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्ती
MP के सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्ती
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब सभी सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्धारित समय पर ऑनलाइन ई-अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य होगा। नए निर्देशों के अनुसार, सुबह 10 बजे से पहले डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। निर्धारित समय के बाद हाजिरी लगाने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह 10:15 बजे तक ई-अटेंडेंस

नए नियमों के तहत सुबह 10:15 बजे तक ई-अटेंडेंस दर्ज करने वाले कर्मचारियों को देरी की वजह स्पष्ट करनी होगी। वहीं, सुबह 10:15 बजे के बाद दर्ज की गई उपस्थिति को मान्य नहीं माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को समय पर स्कूल और कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य होगा।

लापरवाही पर कट सकता है वेतन

ई-अटेंडेंस व्यवस्था में तय समयसीमा का पालन नहीं करने और बार-बार लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसमें वेतन कटौती जैसे कदम भी शामिल हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराएं और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हित की बात

सरकार के इस कदम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाना है, ताकि प्रदेश की शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाए, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मिले, और उनका भविष्य उज्जवल हो।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

23 minutes ago

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

about 1 hour ago

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

about 1 hour ago

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

about 2 hours ago

Bhopal Gas Tragedy 1984 की उस काली रात से 2026 तक... पढ़े अनकहे किस्से सिर्फ खबर डिजिटल पर

about 2 hours ago

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

about 2 hours ago

और पढ़ें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज