MP Nigam Mandal Update: निगम-मंडल नियुक्तियों में शिवराज सिंह चौहान का अहम रोल, सिंधिया पर पड़े भारी

मध्यप्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर शिवराज सिंह चौहान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

MP Nigam Mandal Update: निगम-मंडल नियुक्तियों में शिवराज सिंह चौहान का अहम रोल, सिंधिया पर पड़े भारी
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. सत्ता और संगठन के भीतर चल रही गतिविधियों ने यह साफ संकेत देना शुरू कर दिया है कि पुराने चेहरे अभी भी पूरी तरह सक्रिय हैं और उनका प्रभाव खत्म नहीं हुआ है. खासतौर पर जब बात भाजपा की आती है, तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भूमिका लगातार चर्चा में बनी रहती है. जी हां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निगम-मंडलों में नियुक्तियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर मामा की अहम भूमिका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में हुई एक अहम बैठक के बाद सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के साथ हुई बैठक ने संकेत दिए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan की सक्रिय भूमिका अब भी बरकरार है. बैठक में उनकी मौजूदगी और भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अब भी फैसलों के केंद्र में हैं और उनकी राय को महत्व दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि निगम और मंडलों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर उन्होंने खुद कुछ नाम सुझाए हैं. उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और संगठन पर मजबूत पकड़ के कारण इन सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है. यही वजह है कि पार्टी के अंदर उनका प्रभाव पहले जैसा ही मजबूत दिखाई दे रहा है.

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को लेकर उठे सवाल

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी के अंदर यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब नियुक्तियों में शिवराज की पकड़ ज्यादा मजबूत नजर आएगी. यह तुलना सीधे तौर पर पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन की ओर इशारा करती है. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें राज्य की राजनीति और संगठन दोनों की गहरी समझ है. यही कारण है कि आज भी पार्टी के अहम फैसलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है.

निगम-मंडलों की नियुक्तियां को लेकर सस्पेंस

सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में निगम-मंडलों की नियुक्तियां राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम साबित हो सकती हैं. इन नियुक्तियों के जरिए न केवल संगठन को मजबूत किया जाता है, बल्कि नेताओं के बीच संतुलन भी साधा जाता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन फैसलों में किस नेता का प्रभाव ज्यादा नजर आता है. राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि पार्टी के भीतर अलग-अलग गुटों के बीच संतुलन बनाए रखना नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में अनुभवी नेताओं की भूमिका और भी अहम हो जाती है. शिवराज की सक्रियता को इसी नजरिए से देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!