Ujjain News : महाकाल वन में पहली बार शुरू होगा अंतराष्ट्रीय महाकाल महोत्सव… शिव तत्व की होगी अनुभूति

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार प्रदेश सरकार अब पहली बार धर्म नगरी उज्जैन में महाकाल महोत्सव करने जा रही है। दरअसल यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में धर्म एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे। खास बात यह है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए आज उज्जैन के सिंहस्थ मेला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गणमान्य रहे मौजूद
इस बैठक में वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी, संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर पुजारी आशीष गुरु, राम गुरु, राजेश गुरु, महा निर्माणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज और वैष्णव अखाड़े के संत रामेश्वर दास महाराज के साथ ही कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।

शिव तत्व की अनुभूति दर्शन कला
14 से 18 जनवरी तक होने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में शिव तत्व की अनुभूति दर्शन कला और जन उत्सव का समन्वय देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय विचारक, संत व आध्यात्मिक गुरु अपने विचार व्यक्त करेंगे। लोक कला, बैंड, बहुरूपिए, प्रदर्शनी व पतंग उत्सव जैसे आयोजन देखने को मिलेंगे। भव्य शिव बारात निकलेगी।

ऐतिहासिक स्थानों को दिखेगी झलक
इस आयोजन में उज्जैन के विभिन्न ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थानों जैसे काल भैरव मंदिर, चिंतामन गणेश, गढ़ कालिका व भर्तहरि गुफा को केंद्रित किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने के लिए आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी, कैलाश आनंद महाराज, जग्गी वासुदेव महाराज, श्री श्री रविशंकर मोरारी बापू, कुमार विश्वास, आरिफ मोहम्मद खान को आमंत्रण दिया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakaleshwar-temple-security-core-services-new-contract-2025/

बैठक में हुई कार्यक्रम पर चर्चा
आज हुई बैठक को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि आयोजन की तैयारी चल रही है। आज पहली बैठक हुई है। महाकाल मंदिर और कला से जुड़े गणमान्य नागरिक शामिल हुए । 14 से 18 जनवरी तक यह आयोजन होगा । इस आयोजन में अलग-अलग दिन क्या हो इस पर चर्चा की गई। महाकाल मंदिर से जुड़ी सभी बातें इस महोत्सव में देखने को मिलेगी और यह पहला वर्ष है इसे आने वाले समय में निरंतर किया जाएगा।

महाकाल महोत्सव में होगी शिव तत्व की प्राप्ति
बैठक में शामिल वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विचार था कि महाकालेश्वर सृष्टि के रचयिता है। उन्होंने यहां निवास किया। भगवान के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो। यह पहला वर्ष है । इस आयोजन में महाकाल मंदिर न्यास, वीर भारत न्यास, त्रिवेणी न्यास सहित स्थानीय संस्था शामिल होगी। शहर भर में इस आयोजन का उत्सव हो ऐसा करेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakal-temple-bans-large-garlands-new-rules-ujjain/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़