Ujjain News: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी... नि:शुल्क प्रसाद की सुविधा शुरू

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Ujjain News: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी... नि:शुल्क प्रसाद की सुविधा शुरू

उज्जैन/खबर डिजिटल/ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने नई पहल शुरू की है। अब दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही नि:शुल्क प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पुष्प और बेलपत्र भी निशुल्क दिए जाएंगे।

निर्गम चैनल के पास बनाया प्रसाद काउंटर
महाकाल मंदिर परिसर में नि:शुल्क प्रसाद वितरण के लिए विशेष काउंटर शुरू किया गया है। यह काउंटर निर्गम चैनल के समीप बनाया गया है। श्रद्धालु दर्शन के बाद यहां से बाबा महाकाल को अर्पित प्रसाद के साथ पुष्प और बेलपत्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

सवा क्विंटल महाप्रसादी से हुई शुरुआत
नि:शुल्क प्रसाद वितरण व्यवस्था की शुरुआत सवा क्विंटल महाप्रसादी का भोग लगाकर की गई। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महाकाल मंदिर आने वाला कोई भी श्रद्धालु बाबा की प्रसादी से वंचित न रहे।

Exclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजधानी में बढ़ाई सक्रियता… नए सियासी समीकरणों की तरफ इशारा

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शुरू हुई व्यवस्था
डिप्टी कलेक्टर एवं मंदिर की उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यह पहल शुरू की गई है। कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में प्रसाद वितरण की यह व्यवस्था लागू की गई है।

दर्शन के साथ प्रसाद और पुष्प-बेलपत्र भी मिलेंगे
मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब बाबा महाकाल के दर्शन के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर से ही नि:शुल्क प्रसाद, पुष्प और बेलपत्र प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को प्रसाद के लिए अलग से इंतजाम करने की आवश्यकता नहीं होगी। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में ही उन्हें बाबा महाकाल की प्रसादी और पुष्प-बेलपत्र आशीर्वाद स्वरूप उपलब्ध कराए जाएंगे।

MP Government: मोहन सरकार बन रही अनाथ और निराश्रितों का सहारा… हर महीने दिए जा रहे 4 हजार रुपये

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़