मध्यप्रदेश•

MP Cabinet Decision: सीएम मोहन यादव ने कई प्रस्तावों को दी मंजूरी, 6 जिलों में विशेष न्यायालय के लिए 72 पदों की स्वीकृति

MP Cabinet Decision: सीएम मोहन यादव ने कई प्रस्तावों को दी मंजूरी, 6 जिलों में विशेष न्यायालय के लिए 72 पदों की स्वीकृति

MP Cabinet Decision: सीएम मोहन यादव ने मंदसौर के गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट की। जिसमें मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी दी। साथ ही, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का अधोसंरचनात्मक विकास योजना के लिये एक हजार 507 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी।

सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट में एनडीपीएस एक्ट के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए 6 जिलों में अन्य विशेष न्यायालय के लिए 72 पदों की स्वीकृति दी और ओंकारेश्वर जलाशय में द्वितीय चरण में 800 मेगावॉट-ऑवर (MWh) क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली सहित 200 मेगावॉट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना की स्वीकृति दी। मंदसौर के गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट में सीएम ने नवीन हवाई मार्गों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश नागर विमानन नीति-2025 में संशोधन की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधी सागर स्थित गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट में डेस्टिनेशन केबिनेट की 9 वीं बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने मंत्रि- परिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश के समेकित औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, नवकरणीय ऊर्जा, हवाई संपर्क और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई दूरगामी निर्णय लिए हैं।

प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना के विस्तार के लिये मंदसौर के ग्राम बसई में 178.83 हेक्टेयर भूमि पर 'एग्रो पार्क', ग्राम कुरलासी में 3,500 एकड़ से अधिक भूमि पर समर्पित रासायनिक पार्क, रतलाम में 1,121 एकड़ पर 'बायो-फार्मा पार्क' तथा धार के भैंसोला में 842.88 एकड़ भूमि पर 'वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क' की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

इसके साथ ही उज्जैन में 237 करोड़ रुपये के अनुदान और आईआईटी इंदौर की सहभागिता से 'डीप-टेक अनुसंधान एवं नवाचार पार्क' विकसित करने, ग्वालियर में 182.289 हेक्टेयर भूमि पर 'टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन' के द्वितीय चरण की स्थापना तथा पांढुर्णा जिले के सौंसर में एसईजेड के स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए 'मध्यप्रदेश उद्योग संवर्धन नीति, 2025' में संशोधन करते हुए नीति प्रारूप -2026 को स्वीकृति दी गई है, जिससे मेगा औद्योगिक इकाइयों की परिभाषा का विस्तार होगा और स्वतंत्र अनुसंधान व विकास इकाइयों तथा उत्कृष्टता केंद्रों को भी पात्रता मिलेगी। एमएसएमई और स्टार्ट-अप क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये की प्राथमिक प्रदत्त पूंजी और 11 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के साथ 'एमपी एमएसएमई लिमिटेड' नामक नई शासकीय कंपनी के गठन तथा निवेश संवर्धन कार्यों के लिए सीआईआई को एमपीआईडीसी व एमपीएसईडीसी का नेशनल पार्टनर नियुक्त करने को मंजूरी दी गई है।

मंत्रि-परिषद ने शासकीय सेवकों के लिए बड़ा और बहुप्रतीक्षित निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों से 'दो से अधिक जीवित संतान' संबंधी प्रावधान व स्पष्टीकरण विलोपित करने तथा इस आधार पर लंबित समस्त अनुशासनात्मक कार्यवाहियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

स्वच्छ ऊर्जा और हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए ओंकारेश्वर जलाशय के द्वितीय चरण में न्यूनतम 800 मेगावॉट-ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली सहित 200 मेगावॉट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना स्थापित करने का अनुमोदन किया गया है। इसके अतिरिक्त 'मध्यप्रदेश नागर विमानन नीति- 2025' में संशोधन करते हुए नवीन हवाई मार्गों पर वीजीएफ सहायता की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर घरेलू मार्गों पर 4 वर्ष तथा अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 2 वर्ष की गई है।

कैबिनेट ने मादक पदार्थों के कारोबार को गम्भीरता से रोकने के लिए एनडीपीएस एक्ट के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है।केबिनेट ने इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल और रीवा में 6 विशेष न्यायालयों की स्थापना के लिए न्यायाधीशों एवं वरिष्ठ लोक अभियोजकों सहित कुल 72 पदों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंदसौर के ग्राम बसई में 'एग्रो पार्क' की स्थापना की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने पश्चिमी मालवा क्षेत्र के मंदसौर में ग्राम बसई में 178.83 हेक्टेयर भूमि पर 'एग्रो पार्क मंदसौर' की स्थापना तथा इस क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष वित्तीय सहायता पैकेज का अनुमोदन किया गया है।

प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों को भूमि आवंटन के लिए एक विशेष समिति के गठन को भी मंजूरी दी गई है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के भारसाधक सचिव (अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव) इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में एमपीआईडीसी भोपाल के प्रबंध संचालक, एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन के कार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक (भूमि प्रबंधन) तथा एमपीआईडीसी के मुख्य अभियंता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

एग्रो पार्क में प्रमुख रूप से तीन सेक्टर और उनसे संबंधित इकाइयों को भूमि आवंटन की पात्रता होगी। इनमें कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के अंतर्गत लहसुन, प्याज, धनिया, जीरा, मेथी एवं सोयाबीन प्रसंस्करण, मसाला ओलियोरेजिन व एसेंशियल ऑयल एक्सट्रैक्शन, डिहाइड्रेशन प्लांट्स, संतरा पल्प या जूस प्रसंस्करण और कोल्ड-चेन इकाइयां शामिल हैं। आयुष एवं हर्बल क्षेत्र में अश्वगंधा, इसबगोल, तुलसी तथा चिया जैसी औषधीय फसलों पर आधारित फाइटो-केमिकल्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स, आयुर्वेदिक औषधि एवं फार्मा डेरिवेटिव्स इकाइयों को पात्र माना गया है।

कृषि एवं खाद्य संबंधित इंजीनियरिंग व पैकेजिंग क्षेत्र में कृषि प्रोसेसिंग हाई प्रिसिशन यंत्र, माइक्रो-इरिगेशन (ड्रिप और स्प्रिंकलर) उपकरण, फूड प्रोसेसिंग मशीनरी तथा फूड-ग्रेड पैकेजिंग से जुड़ी इकाइयों को भूमि आवंटित की जा सकेगी। इस निर्णय के अंतर्गत एग्रो पार्क में लगने वाली इकाइयों को प्रचलित उद्योग संवर्धन नीति 2025 के अतिरिक्त विशेष रियायतें प्रदान की जाएंगी। भूमि संबंधी सहायता के रूप में इकाइयों को प्रचलित भूमि प्रब्याजी दर पर 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी, जबकि भूमि विकास शुल्क, भू-भाटक (अतिरिक्त छूट से पूर्व संगणित दर अनुसार) एवं अन्य शुल्क प्रचलित भूमि आवंटन नियमों के अनुरूप होंगे। इसके साथ ही विद्युत सहायता के तहत वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की तिथि से 7 वर्षों तक 2 रुपये प्रति यूनिट (kWh) की दर से बिजली टैरिफ में छूट मिलेगी, जिसकी प्रतिपूर्ति एमपीआईडीसी द्वारा इकाई को की जाएगी। जल आपूर्ति के अंतर्गत इकाइयों को 5 वर्षों तक 25 रुपये प्रति किलोलीटर की स्थिर दर पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़