Masoor Kharidi MP: डिंडौरी में मसूर खरीदी में बड़ा गड़बड़झाला, केंद्र प्रभारी को नोटिस

Masoor Kharidi MP: डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, रबी सीजन 2026-27 में किसानों से चना और मसूर खरीदने का काम कर रहे निगवानी खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां किसानों की मसूर को बिना जांच-पड़ताल के ही सरकारी बारदानों में भर दिया गया। इस मामले में जिला कलेक्टर ने बी-पेक्स डिंडौरी के प्रबंधक रघुवर सिंह गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

19 मई 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर ने निगवानी के एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम का अचानक निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि केंद्र पर किसानों से ली जा रही मसूर की न तो सफाई हो रही थी, न ही छंटाई। कचरा, सिकुड़े हुए दाने और तेवड़ा मिली मसूर को सीधे सरकारी बोरों में भरकर रखा जा रहा था।

dindori news mp
dindori news mp

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई जगह गड़बड़ी मिली,

गोदाम नंबर 19: यहां पिछले सालों की खरीदी गई 5 बोरी मसूर जिसमें घुन लगी हुई मिली। साथ ही 250 बोरियों में भरी नई मसूर भी खराब क्वालिटी की निकली। गोदाम नंबर 18 - यहां 1200 बोरियों में भरी 600 क्विंटल मसूर इतनी खराब थी कि वेयरहाउस के कर्मचारियों को खुद उसे अलग रखना पड़ा। जांच के दौरान कुल 725 क्विंटल मसूर तय मानकों पर खरी नहीं उतरी।

सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। गोदाम नंबर 18 और 19 में कुल 8200 क्विंटल मसूर रखी थी, लेकिन उसका सिर्फ 3560.5 क्विंटल का ही ‘"ट्रांसपोर्ट चालान" काटा गया। बाकी माल का कागज ही नहीं बना, इस वजह से किसानों को पैसा मिलने में देर हो रही है।

कलेक्टर ने नोटिस में कहा है कि केंद्र प्रभारी ने सरकारी खरीदी के नियम 7, 8.7 और 10(3)(5), 10(3)(7) को तोड़ा है, नोटिस में पूछा गया है कि- क्यों न बी-पेक्स डिंडौरी समिति को काली सूची में डाल दिया जाए? लापरवाही करने वाले अफसरों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई क्यों न की जाए?

प्रबंधक रघुवर सिंह गौतम को नोटिस मिलने के 3 दिन के अंदर अपना लिखित जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि
सरकारी खरीदी में खराब माल जाने से सरकार को नुकसान होता है और गोदाम में रखने पर और खराब होकर बर्बाद हो जाता है। साथ ही, कागजी कार्रवाई पूरी न होने से किसानों का भुगतान महीनों लटक जाता है। प्रशासन अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़