युवा दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय आयोजन विद्यार्थियों के साथ कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया सूर्य नमस्कार

खबर डिजिटल कटनी, --12 जनवरीस्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में सोमवार को माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में भव्य जिलास्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह, शासकीय तिलक महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आर.पी. सिंह, एडीपीसी रमसा अभय जैन, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों के साथ आकाशवाणी से प्रसारित निर्देशों के अनुसार एक समय एवं एक संकेत पर चरणबद्ध रूप से सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। रेडियो प्रसारण के साथ सभी ने कतारबद्ध होकर प्रार्थना मुद्रा, हस्तउत्थान, पादहस्तासन, अश्वसंचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार एवं भुजंगासन सहित सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियों का अभ्यास किया। इसके पश्चात अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया।कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी से सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद के संदेश तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया।सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्टर श्री तिवारी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इसी क्रम में जिले की सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में भी युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़