Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को झटका... पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Rahul Gandhi Indore: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को झटका... पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पार्टी की तैयारियां चल रही हैं। मीनाक्षी नटराजन अब एक वर्ष के लिए लंदन जाएंगी, जहां वे राजनीति और समाज विषय में एमए की पढ़ाई करेंगी।

फरवरी 2025 में संभाली थी जिम्मेदारी
मीनाक्षी नटराजन ने 14 फरवरी 2025 को तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी का दायित्व संभाला था। करीब डेढ़ साल तक संगठन की यह जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को अपने पद से अलग होने की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन उच्च शिक्षा के लिए लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। वहां वे राजनीति और समाज विषय में मास्टर डिग्री का अध्ययन करेंगी। पढ़ाई के लिए लंबे समय तक विदेश में रहने के चलते उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला लिया है।

क्या आरएसएस चला रही भर्ती धांधली? जीतू पटवारी के इन सवालों से गरमाई मध्य प्रदेश की राजनीति

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले सामने आई जानकारी
मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे की खबर राहुल गांधी के इंदौर दौरे से ठीक पहले सामने आई है। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे के बीच मीनाक्षी नटराजन का पद छोड़ना कांग्रेस संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

नए प्रभारी की करना होगी नियुक्ति
अब तेलंगाना कांग्रेस के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति की जानी है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक नए प्रभारी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद तेलंगाना में संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी।

MP स्वामित्व योजना: 3 तारीख तक बिना पैसा दिये निजी संपत्तियों का होगा फ्री रजिस्ट्री, जानिए क्या है पूरा प्रासेस

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़