MP BREAKING NEWS: कांग्रेस में लगी इस्तीफे की झड़ी… इंदौर की सियासत में नया घमासान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP BREAKING NEWS: कांग्रेस में लगी इस्तीफे की झड़ी… इंदौर की सियासत में नया घमासान

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ महू में कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आता नजर आ रहा है। संगठनात्मक बदलाव से नाराज पूर्व पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं और वार्ड स्तर के कई नेताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इस्तीफों के बाद अब बीजेपी ने भी कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

नई नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी
कांग्रेस में हालिया संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद महू क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं। असंतुष्ट नेताओं ने अपनी आपत्ति जताते हुए पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पदाधिकारियों के साथ युवा कांग्रेस और वार्ड स्तर के नेताओं ने भी संगठन से दूरी बनाने का फैसला लिया है। हालांकि, इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं की वास्तविक संख्या को लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

BJP का दावा- 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पद
कांग्रेस के भीतर मचे इस असंतोष को लेकर बीजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि महू में 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरोध में पुतला दहन की तैयारी भी की जा रही है। श्रवण चावड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है, जिसके चलते पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने संगठन में हालिया नियुक्तियों को लेकर भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए।

अमित अग्रवाल की नियुक्ति पर भी उठे सवाल
बीजेपी नेता ने दावा किया कि महू में अमित अग्रवाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि संगठन में नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब इस्तीफों के रूप में सामने आ रही है। कांग्रेस के ‘सृजन अभियान’ पर तंज कसते हुए श्रवण चावड़ा ने कहा कि पार्टी का सृजन अभियान अब ‘विसर्जन’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति को लेकर प्रदेश नेतृत्व पर भी निशाना साधा। फिलहाल महू कांग्रेस में इस्तीफों और संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-bjp-district-president-six-names-race-hemant-khandelwal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़