नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, कुठला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- थाना कुठला क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला अपराधों में रोकथाम और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार 12 मार्च की देर रात थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। बताया गया कि रात करीब 8 बजे बालिका घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालिका गांव के एक सूने मकान में मिली, जहां एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरन गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बालिका को लेकर थाना कुठला पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित मिश्रा (35 वर्ष), पिता रामनरेश मिश्रा, निवासी ग्राम जोबी खुर्द थाना कुठला को 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के साथ उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, रामाश्रय सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़