मिशन D3 को लेकर भाबरा में ऐतिहासिक बैठक… दहेज, दारू DJ पर लिया गया बड़ा और कड़ा निर्णय

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए आज चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में मिशन D3 को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बढ़ते सामाजिक खर्च, दहेज प्रथा, नशाखोरी (दारू) और शादी–समारोहों में DJ की बढ़ती प्रथा को खत्म करने की बात हुई।
मिशन D3पर की गई गंभीर चर्चा

बैठक में नीतेश अलावा सहित आदिवासी समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठजन, युवा साथी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर माना कि जिस तरह से आज दहेज, शराब और DJ समाज में बुराइयों की तरह फैल रहे हैं, उससे परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं और सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है।
कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन उससे कहीं तेजी से शादी–विवाह में फिजूलखर्ची बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी-समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में DJ की तेज आवाज और दिखावे पर रोक लगाने पर सहमति बनी।
समाज में सरल, सादे और खर्च-रहित विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। गांव–गांव जाकर मिशन D3 के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नीतेश अलावा ने कहा
मिशन D3 के नीतेश अलावा ने कहा कि 'समाज की तरक्की तभी संभव है जब हम बुराइयों को छोड़कर सादगी, समझदारी और एकता का रास्ता अपनाएं। मिशन D3 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की शुरुआत है।' बैठक में मौजूद सभी समाजजनों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे जमीनी स्तर तक लागू करने का संकल्प लिया। यह बैठक न सिर्फ भाबरा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सामाजिक बदलाव की एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़