MLA Sanjay Pathak: दिल्ली दरबार में संजय पाठक, MP राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत!

MLA Sanjay Pathak: मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों दिल्ली से आने वाली खबरें हलचल पैदा कर रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव की जंग और व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक को समय देकर सबको चौंका दिया है। अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात ने मध्य प्रदेश भाजपा के अंदर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

क्यों खास ये मुलाकात?

दरअसल, संजय पाठक और अमित शाह की यह भेंट महज सौजन्य मुलाकात नहीं मानी जा रही है। इसके पीछे कई ठोस कारण और परिस्थितियां है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संजय पाठक की कुछ कंपनियां इन दिनों विवादों में हैं और वे मुख्यमंत्री के निशाने पर बताए जा रहे हैं। ऐसे में सीधे गृह मंत्री से मिलना उनके लिए एक मजबूत रक्षा कवच या शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल जैसे बड़े चुनाव के दौरान अमित शाह का संजय पाठक को लंबा समय देना यह संकेत देता है कि दिल्ली हाईकमान की नजरों में उनका कद बढ़ा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पाठक ने मुलाकात के दौरान कटनी जिले और अपनी विधानसभा विजयराघवगढ़ की परिस्थितियों से शाह को अवगत कराया है।

क्या संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में संजय पाठक को संगठन के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद सौंपा जा सकता है। पार्टी नेतृत्व कटनी और महाकौशल अंचल में अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने के लिए पाठक के अनुभव का उपयोग करना चाहता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन टाइमिंग और हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। क्या यह मुलाकात मध्य प्रदेश भाजपा की आंतरिक गुटबाजी को खत्म करेगी? या फिर संजय पाठक के राजनीतिक करियर में किसी नए अध्याय की शुरुआत होगी? इसका जवाब आने वाले कुछ दिनों में मिलना तय माना जा सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़