Sagar news: विधायक शैलेंद्र कुमार जैन दंपति ने वृद्धजनों संग मनाई दीपावली

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ दीपावली के पावन अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और उनकी धर्मपत्नी अनुश्री जैन ने प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी सपरिवार राजघाट रोड स्थित आनंदाश्रम (वृद्धाश्रम) पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के साथ उन्हें भेंट भी दी।

आनंदाश्रम में दिखी मुस्कान की झलक
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन दंपति ने सबसे पहले वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ दीप प्रज्वलन कर रोशनी के इस त्योहार की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने सभी निवासरत वृद्ध माताओं-पिताओं को मिठाई खिलाई, दीपक वितरित किए तथा स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए। इस दौरान आश्रम में उल्लासपूर्ण वातावरण रहा, बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता झलकती रही।

'समाज की अमूल्य धरोहर वृद्धजन'
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि 'वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची पूंजी है। दीपावली जैसे त्योहार का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम समाज के उन लोगों के साथ खुशियां बांटें, जिन्हें परिवार और अपनापन की आवश्यकता है।'

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rare-buff-striped-keelback-snake-found/

'वृद्धों के पास मिलता है सुकून'
श्रीमती अनुश्री जैन ने भी वृद्धजनों के साथ समय बिताया और कहा कि 'इनके सानिध्य में मन को सुकून और संतोष मिलता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हर वर्ष इस पावन पर्व पर हम इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।'

कार्यक्रम के दौरान आनंदाश्रम परिसर को दीपों से सजाया गया था। विधायक दंपति के आगमन पर वृद्धजन एवं आश्रम स्टाफ ने उनका स्वागत किया। सभी ने मिलकर दीप जलाए और सामूहिक रूप से 'शुभ दीपावली' के गीत गाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़