MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री... सुबह 9:30 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री... सुबह 9:30 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक हुई एक मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस मुलाकात को पूरी तरह गोपनीय रखा गया और इसकी जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी।

दोनों के बीच चर्चा बनी खास
पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश भाजपा संगठन और सरकार से जुड़े कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का अचानक प्रदेश अध्यक्ष के घर पहुंचना राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत को लेकर पार्टी के भीतर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

आरक्षण के विरोध में कांग्रेस की पूर्व विधायक कल्पना मिश्रा… रोजगार के लिए आरक्षण को बताया दोषी

एक साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुलाकात खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक ही वाहन से भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। अचानक हुई इस पूरी कवायद ने सुबह से ही भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया।

एक बड़ा राजनीतिक संदेश
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, बंद कमरे में हुई बातचीत में किन मुद्दों पर विस्तार से मंथन हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हाल के दिनों में भाजपा संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह अचानक मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि दोनों नेताओं का एक साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचना और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Exclusive: नरोत्तम मिश्रा से मिले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा… सीनियर लीडरों की मुलाकात ने बढ़ाई सरगर्मी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़