MP Assembly Monsoon Session 2026: विधानसभा में पेश हुआ UCC-2026 बिल, कल होगी चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) 2026 विधेयक सदन में पेश कर दिया। हालांकि पहले दिन इस पर चर्चा नहीं हो सकी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस विधेयक पर 21 जुलाई को चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद सदन में आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

UCC के साथ कई अहम विधेयक भी हुए पेश

सरकार ने UCC के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किए। इनमें मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, राजमार्ग संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक, आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक, कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता, श्रम शक्ति संहिता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026 शामिल हैं।

कांग्रेस ने किसानों और जमीन के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। विधायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर पहुंचे।

विपक्ष ने खाद, बीज, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), कर्ज माफी, फसल बीमा, मुआवजा और किसानों की आय जैसे मुद्दों को उठाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उज्जैन में जमीन खरीद से जुड़े मामले पर चर्चा की मांग की। इस दौरान सदन में हंगामा हुआ, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री बोले- यह ऐतिहासिक दिन

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 20 जुलाई का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। उनके अनुसार, UCC विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव विधानसभा में पेश किए गए हैं और यह दिन राज्य के इतिहास में याद रखा जाएगा।

विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शराब और भू-माफिया जैसे मुद्दों को भी उठाया। महिदपुर विधायक दिनेश जैन ने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

वहीं कांग्रेस विधायक सुनील उईके ने किसानों से किए गए वादों को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाए। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा ने किसानों को समय पर खाद-बीज और फसलों का उचित MSP देने की मांग की।

UCC को लेकर अलग-अलग मांगें भी उठीं

भोपाल से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने समान नागरिक संहिता में मुस्लिम समुदाय को भी जनजातीय समाज की तरह अलग रखने की मांग की। वे काले कपड़े पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने संविधान की मूल भावना को बनाए रखने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/narsinghpur-highway-accident-6-friends-killed-hathi-nala-waterfall/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़