भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में तोमर ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, आस्था, उल्लास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार करे। समाज में प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सद्भाव की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। हम सभी मिलकर प्रदेश की प्रगति, विकास और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करें।
तोमर ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रदेश का प्रत्येक परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा मध्यप्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।









