मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति… हर विजेता को 1 लाख रुपये

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 विद्यार्थियों को मिलेगी भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति… हर विजेता को 1 लाख रुपये

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के 102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा। एक नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। संस्कृति विभाग के अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की ओर से यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। चयनित विद्यार्थियों में खंडवा जिले के छह छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

ऑनलाइन प्रतियोगिता में 63 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए कुल 63,736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जबकि 58,099 प्रतिभागियों ने प्रश्नपत्र हल किया। इस दौरान वेबसाइट पर 7.94 लाख से अधिक यूनिक विजिट दर्ज किए गए।

मेरिट सूची के बाद लॉटरी से हुआ चयन
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर दोनों वर्गों के 5,514 प्रतिभागियों की मेरिट सूची तैयार की गई। इसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने और कम समय में प्रश्नपत्र हल करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इसके बाद नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से 102 विद्यार्थियों का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय और महाविद्यालय/विश्वविद्यालय, दो वर्गों में आयोजित की गई थी। चयनित विद्यार्थियों की सूची न्यास की आधिकारिक वेबसाइट https://shrikrishnapatheynyas.com/ पर जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और ज्ञान के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से जोड़ने की पहल
श्रीराम तिवारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन मूल्यों से जोड़ना है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है।

खंडवा से छह विद्यार्थियों का चयन
जिलेवार चयन में खंडवा के छह विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। इनमें विद्यालय वर्ग से कुलदीप सिंह मौर्य और अनिरुद्र सरमंडल शामिल हैं। वहीं, महाविद्यालय वर्ग में कशिश बिरले, लकी नागदे, अनीता डाक्से और आंचल देवड़ा का चयन हुआ है। इसके अलावा अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया जिलों से चार-चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है। बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से तीन-तीन विद्यार्थी चुने गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों से भी विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रति उनकी मेहनत को पहचान देने का अवसर होगा। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को एक लाख रुपये की राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़