MP Special Train: MP के यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल, बीना और इटारसी से चलेगी कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन

भोपाल। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशन पर ठहराव होने से प्रदेश के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

रेलवे ने इसके अलावा आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ा दी है। इससे मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी।

भोपाल, बीना और इटारसी को मिलेगा सीधा फायदा

गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन सुबह 8:10 बजे कानपुर से रवाना होगी और शुक्रवार सुबह मदुरै पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 4 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव बीना, भोपाल और इटारसी सहित झांसी, नागपुर, विजयवाड़ा, नेल्लोर, कटपडी, सेलम और मदुरै जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

त्योहारी सीजन से पहले रेलवे ने बढ़ाई कई ट्रेनों की अवधि

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इनमें रांची-आनंद विहार, सांतरागाछी-अजमेर, अहमदाबाद-पटना और उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, बिहार, गुजरात, राजस्थान, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल भी जारी रहेगी

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर है। गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। वहीं, वापसी में 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर देखें

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने से पहले ट्रेन का पूरा शेड्यूल और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। यात्री रेलवे स्टेशन, रेल मदद नंबर 139 और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/government-schemes/manipur-ias-transfer-4-ias-and-1-ifs-officer-posting-order/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़