MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज

मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश मीडिया टीम में बदलाव की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। संगठन का जोर अब मोर्चों और प्रकोष्ठों में लंबित नियुक्तियां पूरी करने पर है।

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल
MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश मीडिया टीम में संभावित बदलाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से संगठन के भीतर चर्चाओं का दौर जारी था। माना जा रहा था कि प्रदेश प्रवक्ताओं की मौजूदा टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ वर्तमान प्रवक्ताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। हालांकि, सूत्रों से मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम में किसी बड़े फेरबदल की तैयारी नहीं है। इससे प्रदेश प्रवक्ता टीम में बदलाव की अटकलों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। संगठन का फोकस अभी मीडिया विभाग के बजाय अन्य मोर्चों और प्रकोष्ठों में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को पूरा करने पर है।

मोर्चों में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर जोर

भाजपा संगठन में विभिन्न मोर्चों की नियुक्तियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सबसे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा प्रस्तावित है। इसके साथ ही महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी शेष जिलों की नियुक्तियां पूरी करने की कवायद जारी है। कुछ जिलों में अध्यक्षों के नामों को लेकर संगठन स्तर पर मंथन किया जा रहा है।

आधा दर्जन से अधिक प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियों की तैयारी

मोर्चों के अलावा भाजपा के आधा दर्जन से अधिक प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्तियां भी प्रस्तावित हैं। इन पदों पर जिम्मेदारियां सौंपने के लिए संगठन के भीतर विचार-विमर्श चल रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले दिनों में अलग-अलग मोर्चों और प्रकोष्ठों की नियुक्तियों को प्राथमिकता दे सकती है। कुल मिलाकर प्रदेश भाजपा में फिलहाल मीडिया टीम में बड़े बदलाव के बजाय संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और लंबित नियुक्तियों को पूरा करने पर जोर दिखाई दे रहा है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

about 1 hour ago

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

about 1 hour ago

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

about 1 hour ago

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

about 2 hours ago

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

about 2 hours ago

MP में मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदलने की चर्चा तेज, अगले साल हो सकता है फैसला

about 2 hours ago

और पढ़ें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत
बिजनेस न्यूज

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा
नेशनल न्यूज़

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील
मध्यप्रदेश

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं
सेलेब्रिटीज़

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं

 एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर
यात्रा

एशिया की सबसे महंगी शॉपिंग सड़कों में भारत के 3 बाजार, जानें कौन किस नंबर पर