MP BJP Working Committee: 4 कैबिनेट मंत्रियों को हटाया, BJP की नई सूची में बड़ा फेरबदल, हेमंत खंडेलवाल की नई टीम

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 106 सदस्यीय सूची में 4 कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं मिली, जिससे संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. जानिए पूरी खबर.
MP BJP Working Committee: 4 कैबिनेट मंत्रियों को हटाया, BJP की नई सूची में बड़ा फेरबदल, हेमंत खंडेलवाल की नई टीम

भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची जारी कर दी है. नई कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि 40 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. सूची सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. खास बात यह रही कि सरकार के चार मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों को कार्यसमिति में स्थान नहीं मिला, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कुल 18 मंत्रियों को जगह दी गई है. इनमें कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर भी शामिल हैं. वहीं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री के बीच बेहतर समन्वय की झलक भी इस सूची में देखने को मिली है.

इन मंत्रियों के नाम सूची से रहे बाहर

कार्यसमिति में जिन कैबिनेट मंत्रियों को स्थान नहीं मिला उनमें नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान शामिल हैं. इन नेताओं की संगठन और सरकार में अपनी अलग पहचान मानी जाती है. इनमें कुछ नेता संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े हैं तो कुछ सिंधिया समर्थक माने जाते हैं. सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को कार्यसमिति में शामिल नहीं किए जाने के पीछे संगठनात्मक और क्षेत्रीय संतुलन जैसे कारण हो सकते हैं. हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.

कार्यसमिति के बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं

प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र संभावित मंत्रिमंडल विस्तार बन गया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कार्यसमिति में स्थान नहीं मिलने का सीधा संबंध मंत्रिमंडल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उनका मानना है कि कार्यसमिति का गठन विभिन्न सामाजिक, क्षेत्रीय और संगठनात्मक समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जाता है. इसलिए किसी नेता का नाम सूची में नहीं होना यह संकेत नहीं देता कि उनकी भूमिका सरकार में कमजोर हुई है.

राज्य मंत्रियों को भी सीमित प्रतिनिधित्व

मौजूदा मंत्रिमंडल में 10 राज्य मंत्री हैं. इनमें से केवल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर को ही प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है. बाकी राज्य मंत्रियों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए. इस फैसले के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने कार्यसमिति के गठन में संतुलन और संगठनात्मक प्राथमिकताओं को अधिक महत्व दिया है. फिलहाल प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची ने भाजपा के भीतर नए राजनीतिक समीकरणों और संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है. आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर सभी की नजर बनी रहेगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़