मध्यप्रदेश•

CM की गैरमौजूदगी में BJP में नियुक्तियों पर मंथन, शिवप्रकाश-हेमंत खंडेलवाल करेंगे संगठन की समीक्षा, रात 8 बजे तक बैठकों का दौर

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश भाजपा में लंबित संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भोपाल में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल प्रदेश से जिला स्तर तक संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में खाली पदों पर नियुक्तियों और नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो रही है।
CM की गैरमौजूदगी में BJP में नियुक्तियों पर मंथन, शिवप्रकाश-हेमंत खंडेलवाल करेंगे संगठन की समीक्षा, रात 8 बजे तक बैठकों का दौर

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा में लंबे समय से लंबित संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर आज अहम बैठकें हो रही हैं। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से बैठकों का दौर शुरू हुआ। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा कर रहे हैं। बैठकों का सिलसिला रात 8 बजे तक चलेगा। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों और संगठन के कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।

लंबित नियुक्तियों पर होगी चर्चा

भाजपा संगठन में लंबे समय से कई पदों पर नियुक्तियां लंबित हैं। ऐसे में इस बैठक को संगठनात्मक बदलाव और नई जिम्मेदारियां तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में जिलों के बीच समन्वय, संगठन की गतिविधियों और अब तक दिए गए दायित्वों की समीक्षा भी की जाएगी।

सुबह 10:30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक से शुरुआत

प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 10:30 बजे सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों की बैठक शुरू हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों की बैठक निर्धारित की गई। इन बैठकों में संगठन के मौजूदा कामकाज और जिलों में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी।

दोपहर 2 से रात 8 बजे तक संभागवार समीक्षा

बैठकों के अगले चरण में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक संभागवार समीक्षा की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश नेतृत्व अलग-अलग संभागों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। संगठन की मजबूती, लंबित नियुक्तियों, जिला इकाइयों के कामकाज और पदाधिकारियों के बीच तालमेल जैसे मुद्दों पर फीडबैक लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मंथन में प्रदेश स्तर के साथ जिला स्तर पर खाली पड़े पदों को भरने की रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है। लंबे समय से अटकी नियुक्तियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से पार्टी के भीतर इस बैठक पर विशेष नजर है।

रात 8 बजे के बाद हेमंत खंडेलवाल के निवास पर रात्रिभोज

दिनभर की संगठनात्मक बैठकों के बाद रात 8 बजे समीक्षा का दौर समाप्त होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के लिए रात्रिभोज और दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर

बैठकों की लंबी अवधि को देखते हुए पार्टी की ओर से पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वापसी का टिकट रात 10 बजे के बाद का ही रखें। इससे संकेत मिल रहे हैं कि संगठन इस बैठक में सभी संभागों और जिलों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना चाहता है। अब इस मंथन के बाद प्रदेश भाजपा में लंबित नियुक्तियों को लेकर क्या निर्णय सामने आते हैं और किन नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलती हैं, इस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़