BJP News: 37 दिन बाद भी खाली MP BJP का मीडिया प्रभारी पद... इस नाम पर लग सकती है मुहर

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

BJP News: 37 दिन बाद भी खाली MP BJP का मीडिया प्रभारी पद... इस नाम पर लग सकती है मुहर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर एक अहम नियुक्ति का इंतजार अब भी जारी है। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को 17 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद खाली है। आशीष अग्रवाल लंबे समय से मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका दायरा प्रदेश से बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक हो गया है। इसके बाद से ही मध्यप्रदेश भाजपा में नए प्रदेश मीडिया प्रभारी को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।

37 दिन बाद भी नियुक्ति का इंतजार
17 अगस्त को भाजपा की राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद अब 37 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नहीं मिला है। संगठन के लिहाज से यह पद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि प्रदेश भाजपा की ओर से सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर मीडिया के साथ समन्वय की जिम्मेदारी इसी विभाग की होती है। पार्टी के भीतर नए मीडिया प्रभारी के नाम को लेकर कई तरह की चर्चाएं चलती रही हैं। अब इन चर्चाओं के बीच मिलन भार्गव का नाम सामने आने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

दिल्ली तक पहुंचा मिलन भार्गव का नाम?
सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश मीडिया प्रभारी के लिए मिलन भार्गव के नाम पर अंदरखाने चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि उनका नाम दिल्ली स्थित पार्टी के शीर्ष स्तर तक भी पहुंचा है। हालांकि, अभी तक भाजपा की ओर से मिलन भार्गव को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नियुक्ति को लेकर अंतिम तस्वीर पार्टी के औपचारिक आदेश के बाद ही साफ होगी।

Breaking News: सीएम डॉ. मोहन यादव अलर्ट… करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की समीक्षा

इन नामों पर भी चर्चा
इनमें मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले सचिन सक्सेना (उज्जैन) को फिलहाल दौड़ में आगे बताया जा रहा है। बृजगोपाल लोया (रायसेन) का नाम भी चर्चा में है। राजनीतिक हलकों में उन्हें आशीष अग्रवाल की पसंद के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं दीपक जैन टीनू (इंदौर), जो पूर्व में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, का मीडिया क्षेत्र में अनुभव और मजबूत पकड़ उनकी दावेदारी को अहम बनाती है।

कमलनाथ के गढ़ से भी नाम
इसी तरह अजय धवले (छिंदवाड़ा) के नाम की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि उन्हें आशीष अग्रवाल खेमे का समर्थन मिल सकता है।
दूसरी ओर मिलन भार्गव (भोपाल) को संघ की पसंद के तौर पर मजबूत दावेदार माना जा रहा है। जिसको लेकर जल्द ही फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबर: 2 दशक बाद MP में 25 सितंबर से चलेगी परिवहन बस, जानिए आपको कहां से मिलेगी बस

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़