MP BJP Action: MP बीजेपी का बड़ा एक्शन, महामंत्री को किया पार्टी से निष्कासित

MP BJP Action: मध्य प्रदेश भाजपा में अनुशासन और संगठन की गाइडलाइन को लेकर एक बड़ा और कड़ा फैसला सामने आया है। गुना जिले में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार उर्फ बंटी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पद से हटाते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नेताजी की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के भविष्य के मुख्यमंत्री को लेकर एक ऑनलाइन सर्वे पोस्ट कर दिया था, जिसे संगठन ने अनुशासन का उल्लंघन माना।

क्या था सोशल मीडिया पोस्ट?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने एक सवाल पूछा था कि मध्य प्रदेश में साल 2028 में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल के नीचे उन्होंने जनता की राय जानने के लिए दो ऑप्शन दिए थे, वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान नेताजी की इस पोस्ट के बाद बवाल मच गया। बीजेपी जैसी कैडर बेस पार्टी में जहां अभी वर्तमान सरकार का कार्यकाल चल रहा है, वहां अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर इस तरह सरेआम सोशल मीडिया पर पोल कराना संगठन के नेताओं को बिल्कुल रास नहीं आया। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंची, पार्टी के अंदर सुगबुगाहट तेज हो गई।

जिलाध्यक्ष का बड़ा एक्शन

पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए गुना भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कड़ा रुख अपनाया। वरिष्ठ नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष ने चंद्रपाल किरार के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निष्कासन पत्र जारी कर दिया। निष्कासन पत्र में लिखा गया है कि उक्त पदाधिकारी को पूर्व में भी कई बार मौखिक और लिखित रूप से चेतावनी दी गई थीं, इसके बावजूद उनके द्वारा लगातार पार्टी की नीतियों और क्रेडिबिलिटी के खिलाफ बयानबाजी की जा रही थी, जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। संगठन की मर्यादा, सभ्यता और सौंपे गए दायित्वों के विपरीत आचरण करने के कारण, पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार चंद्रपाल किरार को जिला महामंत्री के पद से मुक्त किया जाता है, साथ ही उनकी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़