दतिया हार के बाद BJP का माइक्रो लेवल प्लान... जिला-मंडल के बाद अब वार्ड संयोजक से पन्ना प्रमुख तक बनेगी टीम

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दतिया हार के बाद BJP का माइक्रो लेवल प्लान... जिला-मंडल के बाद अब वार्ड संयोजक से पन्ना प्रमुख तक बनेगी टीम

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी अब केवल जिला और मंडल स्तर तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि माइक्रो लेवल पर संगठन की मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है। इसी रणनीति के तहत नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड से लेकर बूथ और पन्ना स्तर तक संगठनात्मक टीम तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

वार्ड संयोजक की नियुक्ति पर जोर
भाजपा में जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बाद अब वार्ड संयोजकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। पार्टी की योजना है कि प्रत्येक जिले में नगरीय निकाय चुनाव से पहले वार्ड संयोजकों की जिम्मेदारी तय कर दी जाए। इसके बाद पन्ना प्रमुखों तक संगठन की टीम को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिलों को संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि संगठन का नेटवर्क केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहे, बल्कि हर वार्ड, बूथ और पन्ने तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय हो।

MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:30 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

सीधे मतदाता से संवाद की तैयारी
दतिया उपचुनाव के नतीजे के बाद भाजपा संगठन ने जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन तेज किया है। पार्टी का फोकस अब मतदाताओं तक सीधे संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में वार्ड संयोजक और पन्ना प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब सीधे मतदाता से संवाद करने के लिए कार्यकर्ताओं को उतारने पर बीजेपी का जोर है।

आगामी चुनौतियों से निपटने पर जोर
भाजपा की यह पूरी कवायद आगामी नगरीय निकाय चुनाव के साथ-साथ वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखी जा रही है। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि चुनाव से काफी पहले संगठन की जिम्मेदारियां तय हों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार रहे।कांग्रेस से पहले संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने की रणनीति के तहत भाजपा अब जल्द ही इन नियुक्तियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में जिलों में वार्ड संयोजकों की नियुक्ति को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: सागर जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़