CM मोहन यादव के काफिले को ASP की गाड़ी ने किया ओवरटेक, VIP प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चालक को सख्त हिदायत

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और प्रोटोकॉल में लापरवाही का मामला ग्वालियर में सामने आया है। 13 नवंबर को मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट लौटते समय ड्यूटी पर तैनात ASP का सरकारी वाहन उनके काफिले के पास पहुंच गया और ओवरटेक करने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा अधिकारियों की आपत्ति के बाद वाहन चालक को प्रोटोकॉल का पालन करने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी गई है।
CM मोहन यादव के काफिले को ASP की गाड़ी ने किया ओवरटेक, VIP प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चालक को सख्त हिदायत

ग्वालियर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर दौरे के दौरान वीआईपी सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ा मामला सामने आया है। 13 नवंबर को मुख्यमंत्री के काफिले के पास एयरपोर्ट ड्यूटी पर तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) का सरकारी वाहन पहुंच गया और उसे ओवरटेक करने की कोशिश करने लगा। काफिले के साथ इस तरह वाहन चलाने को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अनुचित माना गया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालक को प्रोटोकॉल का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंची ASP की गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट ड्यूटी पर तैनात ASP का सरकारी वाहन उनके काफिले के नजदीक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ASP को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए पहुंचना था, लेकिन उनका वाहन पीछे रह गया था। जल्दी पहुंचने के प्रयास में चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मुख्यमंत्री के काफिले के समानांतर चलने लगा। इस दौरान वाहन काफिले को ओवरटेक करने की कोशिश करता भी नजर आया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने इस स्थिति को प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं माना और मौके पर ही मौखिक आपत्ति जताई।

चालक को दोबारा गलती नहीं करने की चेतावनी
मामले को लेकर ग्वालियर की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि संबंधित वाहन चालक को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं बननी चाहिए।

ग्वालियर दौरे में 51 लाख रुपये देने की घोषणा की थी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को ग्वालियर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कुलैथ में आयोजित पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और मंदिर के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के काफिले के पास सरकारी वाहन के पहुंचने की घटना के बाद वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़