मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! दिल्ली दरबार से इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर (AICC) पर बड़ी सांगठनिक जिम्मेदारियां देने की तैयारी चल रही है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! दिल्ली दरबार से इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जारी सांगठनिक बदलावों के बीच अब प्रदेश के कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिकाएं मिलने की चर्चा तेज हो गई है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में राज्य के नए और ऊर्जावान चेहरों को शामिल करने की योजना पर काम चल रहा है. इसके तहत उन नेताओं की जानकारी जुटाई जा रही है जो केंद्रीय संगठन में काम करने के इच्छुक हैं. खबर है कि इस सिलसिले में कुछ नेताओं से बातचीत और इंटरव्यू भी किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री सचिन यादव, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और हरपाल सिंह ठाकुर के नाम इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं, हालांकि अंतिम मुहर कांग्रेस हाईकमान ही लगाएगा.

नई पीढ़ी को आगे लाने की कवायद

मध्य प्रदेश कांग्रेस में पिछले कुछ समय से युवाओं को आगे बढ़ाने पर खासा ध्यान दिया जा रहा है. पार्टी ने प्रदेश कमान जीतू पटवारी को सौंपी और विधानसभा में उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया, जिससे युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश स्पष्ट हुआ. इसी क्रम में डॉ. विक्रांत भूरिया को भी आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

राष्ट्रीय संगठन में पहले से तैनात हैं ये चेहरे

मध्य प्रदेश के कई नेता पहले से ही दिल्ली के केंद्रीय संगठन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश और हिना कांवरे को पंजाब का प्रभार सौंपकर राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा भूपेंद्र मरावी और सत्यनारायण पटेल भी सचिव के तौर पर कार्यरत हैं.

मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अभय दुबे राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ओबीसी विकास परिषद से जुड़े हैं, जबकि कमलेश्वर पटेल कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य हैं. वहीं ओंकार सिंह मरकाम को केंद्रीय चुनाव समिति में जगह मिली हुई है.

दूसरे राज्यों में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत मध्य प्रदेश के नेताओं की सक्रियता अन्य राज्यों में भी बढ़ाई जा रही है. अरुण यादव और सचिन यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में सांगठनिक काम के लिए भेजा जा रहा है. कुल मिलाकर नेताओं के अनुभव और काम करने की क्षमता के आधार पर ही नई भूमिकाएं तय की जाएंगी. अब देखना यह होगा कि केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश से किन चेहरों पर भरोसा जताता है.

Summary

  • AICC में नई जिम्मेदारी: मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को राष्ट्रीय संगठन (AICC) में नया पद देने की तैयारी चल रही है.
  • चर्चा में शामिल नाम: पूर्व मंत्री सचिन यादव, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और हरपाल सिंह ठाकुर के नाम संभावित सूची में शामिल हैं.
  • युवा नेतृत्व पर फोकस: जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के बाद अब केंद्रीय स्तर पर भी MP की युवा ब्रिगेड को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जा रही है.
  • पहले से सक्रिय नेता: कुणाल चौधरी, हिना कांवरे, अभय दुबे, अरुण यादव और कमलेश्वर पटेल जैसे नेता पहले से ही राष्ट्रीय स्तर पर अहम पदों पर काम कर रहे हैं.
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़