MP Congress की पॉलिटिकल मीटिंग खत्म, इन मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा, अब छात्र संघ चुनाव पर फोकस…

MP Congress की पॉलिटिकल मीटिंग खत्म, इन मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा, अब छात्र संघ चुनाव पर फोकस…

भोपाल/खबर डिजिटल/ MP Congress की पॉलिटिकल मीटिंग में मध्यप्रदेश के आगामी चुनाव, आंदोलनों की रूपरेखा और जनहित से जुड़े प्रमुख मसलों पर बड़ी चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि PAC बैठक में संगठन सृजन अभियान और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

कांग्रेस इन मुद्दों पर करेगी फोकस

उन्होंने खाद संकट, उज्जैन के कथित भ्रष्टाचार, राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। जीतू पटवारी के खिलाफ कार्रवाई को उन्होंने लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया। छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने चाहिए। छात्रों, किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए जरूरत पड़ी तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

जीतू पटवारी ने दतिया चुनाव में जीत से दिया संदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लगभग पांच घंटे चली PAC बैठक में प्रदेश की राजनीतिक, संगठनात्मक और जनहित से जुड़ी परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह की जीत को कांग्रेस के साथ-साथ मध्य प्रदेश की जनता की जीत बताते हुए कहा कि दतिया ने बदलाव की राजनीति का स्पष्ट संदेश दिया है।

पटवारी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार, किसानों की खाद समस्या, महिला एवं ओबीसी आरक्षण, अपराध और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि स्वच्छ, समृद्ध और सुरक्षित मध्य प्रदेश का विकल्प बनना चाहती है।

उन्होंने सरकार पर कथित राजनीतिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी। छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष चुनाव होने पर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

राज्यसभा चुनाव मामले पर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को न भूली है, न भूलेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सचिव एवं चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा के खिलाफ इसी सप्ताह न्यायालय जाने की तैयारी है। श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर भाजपा के दबाव में कांग्रेस का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी अधिकारी या व्यक्ति को नहीं छोड़ेगी, जो राजनीतिक दबाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करेगा।

कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी जनता के मुद्दों की लड़ाई

पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा सरकार के कथित अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संदेश दे दिया है। उन्होंने दतिया की जनता, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस इस जीत को विनम्रता से स्वीकार कर जनता के मुद्दों की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मामलों को भी जनता के सामने उजागर किया जाएगा और भ्रष्टाचार चाहे किसी मंत्री, मुख्यमंत्री या भाजपा नेता का हो, कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है और आगामी निकाय चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं, परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और फर्जी नियुक्तियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग की। सिंघार ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को राजनीतिक प्रताड़ना बताते हुए कहा कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।

MP Congress की पॉलिटिकल मीटिंग में ये हुए शामिल

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (वर्चुअल), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन,

विजयलक्ष्मी साधो, तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन महासचिव संजय कामले, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, विधायक फूल सिंह बरैया, विक्रांत भूरिया, आरिफ मसूद,

घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, नीटू सिंह सिकरवार, सत्यनारायण पटेल, सह-प्रभारी रणविजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी, हिना कावरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी एवं सेवादल प्रदेश संगठक अवनीश भार्गव सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता में ये हुए शामिल

पत्रकार वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, मुकेश नायक, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, विधायक फूल सिंह बरैया, घनश्याम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे उपस्थित रहे।

https://twitter.com/jitupatwari/status/2087142984139858351?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़