MP Electricity Relief: 90 लाख लोगों का 3 हजार करोड़ बिजली बिल सरचार्ज माफ

भोपाल/ खबर डिजिटल। MP Electricity Relief: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025-26 का भोपाल में शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाधान योजना के माध्यम से प्रदेश के 90 लाख उपभोक्ताओं का 3 हजार करोड़ से अधिक का बिजली बिल सरचार्ज माफ किया जा रहा है। समाधान योजना में 3 माह तक का सरचार्ज रखने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। आज ऊर्जा विभाग के भव्य भवन का लोकार्पण हुआ है। यह ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत तीनों कंपनियों को संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध 10 घंटे बिजली देने के लिए संकल्पित है। ऊर्जा विभाग सबके लिए रोशनी और सबकी प्रगति के भाव से आगे बढ़ रहा है।

टीम के जीतने पर कही थी ये बात
गौरतलब है कि, 2 नवंबर को भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल जीता था। इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा था कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है। विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार क्रिकेट वन-डे विश्व कप में पहुंची। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रेष्ठता प्रमाणित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रवासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर सबको बधाई दी। उन्होंने 3 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। क्रांति मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी हैं। सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि बीती रात देश और प्रदेश की बेटियों ने क्रिक्रेट में धूम मचाई है। यह भारत के उच्चतम प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ने का प्रमाण है। सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई। उन्होंने यह घोषणा उस वक्त की जब वे ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025-26 का भोपाल में शुभारंभ कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन एमपी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ।

CM Dr. Mohan Yadav बोले सौगातों पर सौगातें मिल रही है '90 लाख बिजली उपभोक्ताओं को…| Samadhan Yojna

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़