MP IAS-IPS Promotion 2026: 13 अफसर बनेंगे IAS, 9 अधिकारियों को मिलेगा IPS कैडर, DPC की तैयारी तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 13 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 9 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की जाएगी।

39 अधिकारियों के नामों पर होगा IAS के लिए मंथन

सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। इस बार राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे जाएंगे, जिनमें से 13 अधिकारियों का चयन IAS कैडर के लिए किया जाएगा। इन अधिकारियों के चयन में उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (CR), सेवा रिकॉर्ड, कार्य प्रदर्शन और वरिष्ठता को आधार बनाया जाएगा। DPC में मुख्य सचिव, UPSC प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

2007-08 बैच के अधिकारियों को मिल सकता है मौका

सूत्रों के अनुसार IAS पदोन्नति के लिए मुख्य रूप से 2007 और 2008 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। सूची में मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल और संदीप सोनी समेत कई अधिकारी शामिल हैं।

IPS अवार्ड के लिए 27 अधिकारियों की सूची तैयार

गृह विभाग ने IPS पदोन्नति प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा दिया है। विभाग की ओर से UPSC को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस बार राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा, जिनमें से 9 अधिकारियों को IPS कैडर प्रदान किया जाएगा।

DPC में 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों की वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट, गोपनीय रिपोर्ट और विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर होगी।

कुछ मामलों पर अटक सकती है पदोन्नति

IPS पदोन्नति की दौड़ में शामिल अधिकारियों में सीताराम, निमिषा पांडेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर समेत कई नाम शामिल हैं। वहीं अमृत मीणा के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामले और राजेश मिश्रा के खिलाफ चल रही विभागीय जांच पदोन्नति प्रक्रिया में बाधा बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें.. 

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajya-sabha-mp-election-setback-for-meenakshi-from-election-commission-decision-to-cancel-nomination-upheld/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़