MP IPS Transfer 2026: MP में 9 IPS अधिकारियों के तबादले, शहडोल-शाजापुर को मिले नए एसपी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में शहडोल और शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। साथ ही सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण जोन में नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की नियुक्ति की गई है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

शहडोल और शाजापुर को मिले नए पुलिस अधीक्षक

संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंका शुक्ला को शाजापुर जिले की नई एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही शाजापुर के एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव को पुलिस अकादमी भौंरी में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है।

सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए आईजी

सरकार ने तीन अहम जोन में नए आईजी की भी नियुक्ति की है। मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का आईजी बनाया गया है। वे अभी तक नर्मदापुरम जोन के आईजी थे और सागर रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद सागर आईजी का पद अतिरिक्त प्रभार के आधार पर संचालित किया जा रहा था। इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ चंद्रशेखर सोलंकी को नर्मदापुरम जोन का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

वहीं पीएचक्यू में आईजी प्रशासन के पद पर कार्यरत रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

हरि नारायणचारी मिश्रा को आईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। इससे पहले वे आईजी एससीआरबी के पद पर कार्यरत थे। सिमाला प्रसाद को डीआईजी, खरगोन रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का यह कदम प्रदेश में पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दो वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

सरकार ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन आदर्श कटियार को उनके वर्तमान कार्य के साथ स्पेशल डीजी दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

किस अधिकारी को कहां मिली नई पोस्टिंग

  • रुचि वर्धन मिश्रा – आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल
  • मिथिलेश शुक्ला – आईजी, सागर रेंज
  • चंद्रशेखर सोलंकी – आईजी, नर्मदापुरम जोन
  • हरि नारायणचारी मिश्रा – आईजी प्रशासन, पीएचक्यू
  • संजय कुमार अग्रवाल – एसपी, शहडोल
  • प्रियंका शुक्ला – एसपी, शाजापुर
  • सिमाला प्रसाद – डीआईजी, खरगोन रेंज
  • यशपाल सिंह राजपूत – एसपी रेल, इंदौर
  • रामजी श्रीवास्तव – एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-promotion-news-gad-issued-promotion-orders-for-463-employees/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़