Ladli Behna Yojana 36th Kist: इस दिन 25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये, नोट कर लें डेट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर के गोटेगांव से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी. योजना के तहत महिलाओं को शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपये कर दिया गया है. सरकार के मुताबिक इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर बेहतर तरीके से खर्च कर पा रही हैं. जून 2023 से अब तक महिलाओं के खातों में 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि डीबीटी के जरिए भेजी जा चुकी है.
Ladli Behna Yojana 36th Kist: इस दिन 25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये, नोट कर लें डेट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुई है.

36वीं किस्त जारी कब होगी

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी. तब से अब तक योजना के तहत लगातार महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है. अप्रैल 2026 तक 35 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है और अब मई 2026 में 36वीं किस्त जारी होने जा रही है. सरकार के अनुसार जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में 55 हजार 926 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा कराई जा चुकी है.

योजना की शुरुआत में मिलते थे इतने रुपये

योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे. बाद में अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और फिर नवंबर 2025 से राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई. सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाली महिलाओं को भी अतिरिक्त सहायता देकर तय राशि उपलब्ध करा रही है. राज्य सरकार ने इस योजना पर पिछले तीन वर्षों में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 हजार 726 करोड़ रुपये, 2024-25 में 19 हजार 51 करोड़ रुपये और 2025-26 में 20 हजार 318 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए. वहीं 2026-27 के लिए योजना में 23 हजार 882 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है.

महिलाओं के जीवन में आए बदलाव

सरकार का दावा है कि योजना से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पोषण पर बेहतर तरीके से खर्च कर पा रही हैं. कई महिलाएं स्व-सहायता समूहों और छोटे रोजगार से भी जुड़ रही हैं, जिससे उनकी अतिरिक्त आय बढ़ी है.योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ आदिवासी, तलाकशुदा, परित्यक्त और कल्याणी महिलाओं को भी मिल रहा है. राशि सीधे बैंक खातों में जमा होने से प्रक्रिया पारदर्शी बनी हुई है. सरकार समय-समय पर त्योहारों और विशेष अवसरों पर अतिरिक्त आर्थिक सहायता देकर महिलाओं को राहत देने का प्रयास भी कर रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़