भोपाल/खबर डिजिटल/ लंबे समय से चले रहे विवादों के बाद, 25 नवंबर को इंदौर के नए प्रभारी का दायित्व मध्यप्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य काश्यप chaitanya kashyap को सौंप दिया गया है। मंत्री चैतन्य काश्यप पहले से भोपाल और राजगढ़ के प्रभारी हैं इंदौर का प्रभार मिलने के बाद अब चैतन्य काश्यप के पास तीन जिलों का प्रभाव हो गया है।
इसके पहले CM मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री थे। इस दौरान सीएम मोहन यादव पर एमपी कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब CM मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा दिया और सामान्य प्रशासन विभाग ने चैतन्य काश्यप को नए प्रभारी मंत्री के नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि चैतन्य काश्यप मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता है। जो मध्य प्रदेश के रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चैतन्य काश्यप मध्य प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री हैं जिन्हें अब इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।









