MP Morning News: हमीदिया अस्पताल से 'भगवती' गायब, मोहन कैबिनेट का किसानों के लिए बड़ा फैसला

MP Morning News: राजधानी भोपाल में आज अपराध, राजनीति और मौसम से जुड़ी कई खबरे सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का शिड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। वहीं शहर में एक सनसनीखेज घटना ने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।

हमीदिया से गायब हुई बुजुर्ग महिला

राजधानी के बागसेवनिया इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक बुजुर्ग महिला को कार सवारों ने जख्मी हालत में सड़क पर फेंक दिया था। महिला के सीने में स्टेपलर पिन लगे हुए थे और वह खून से लथपथ थी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला के हाथ पर ‘भगवती’ नाम गुदा है और उसने खुद को सलकनपुर (सीहोर) का निवासी बताया। गंभीर हालत और शोषण की आशंका के बीच महिला हमीदिया अस्पताल से अचानक गायब हो गई है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस को नहीं पता कि वह कहां गई, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

मोहन कैबिनेट का फैसला

आज सुबह 11 बजे से मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हुई। बैठक में 'मित्र प्रशिक्षण संस्थान' की मंजूरी, मंदसौर की कातना सिंचाई परियोजना और चना-मसूर की एमएसपी (MSP) पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। प्रदेश में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

किसानों के लिए खुशखबरी

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गेहूं उपार्जन के लिए आज से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में 10 अप्रैल से गेहूं की खरीदी विधिवत शुरू होगी। 2625 रुपये प्रति क्विंटल (MSP) के साथ 40 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी किसानों को दी जाएगी। सरकार ने पहले छोटे किसानों से खरीदी का निर्णय लिया है।

भोपाल में फिर 'लव जिहाद'

अशोका गार्डन इलाके में पहचान छिपाकर छात्रा के शोषण का मामला गरमा गया है। आसिफ रजा ने 'आशीष पांडे' बनकर डेढ़ साल तक छात्रा का शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात का दबाव बनाया गया। FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी आसिफ और उसके दोस्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

मौसम अलर्ट, आंधी-बारिश का दौर

नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 34 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दोपहर बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

सूचना आयुक्त शपथ

आज शाम 5:30 बजे लोकभवन में दो नए सूचना आयुक्त आलोक नागर और राजेश भट पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके बाद प्रदेश में कुल 6 सूचना आयुक्त हो जाएंगे।

निगम की वसूली

भोपाल नगर निगम NHAI से पाइपलाइन डैमेज करने के एवज में 19.49 लाख रुपये की वसूली करेगा। लापरवाही बरतने वाली फर्म RIPL पर यह जुर्माना लगाया गया है।

TET का विरोध

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने टीईटी (TET) की अनिवार्यता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज प्रदेश भर में मंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़