60+ उम्र के लोगों को मिलेगा फ्री में अयोध्या-काशी जाने का मौका, मोहन सरकार की सौगात

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के विस्तार का ऐलान किया है. अब मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी योजना में शामिल किया जाएगा. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अयोध्या-काशी यात्रा की भी घोषणा की गई है.
60+ उम्र के लोगों को मिलेगा फ्री में अयोध्या-काशी जाने का मौका, मोहन सरकार की सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है. अब तक इस योजना के तहत राज्य के बाहर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाती थी, लेकिन जल्द ही मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को प्रदेश की समृद्ध धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

संस्कृति विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर के प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग, जागृत एवं मंशापूर्ण शक्तिपीठों और अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का हिस्सा बनाया जाए. सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राओं का लाभ उपलब्ध कराना है.

अनूपपुर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा

योजना के अंतर्गत अनूपपुर जिले के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 31 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक अयोध्या और वाराणसी की तीर्थ यात्रा आयोजित की जाएगी. इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र नागरिक 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र धर्मस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं. यदि निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो पात्र आवेदकों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

सहायक को साथ ले जाने की सुविधा

सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान भी किए हैं. 65 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति यदि अकेले यात्रा के लिए आवेदन करता है तो वह अपने साथ एक सहायक ले जा सकेगा. वहीं तीन से पांच वरिष्ठ नागरिकों के ऐसे समूह, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक हो, उन्हें भी एक सहायक साथ रखने की अनुमति होगी. हालांकि यदि पति-पत्नी एक साथ यात्रा करेंगे तो उनके साथ अलग से सहायक ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

सांस्कृतिक आयोजनों और विरासत संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आने वाले महीनों में प्रदेश में कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे. उन्होंने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए कि सभी समाजों की आस्था और परंपराओं को जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. साथ ही आल्हा-ऊदल की स्मृति में विशेष आयोजन, श्रावण महोत्सव और भुजरिया पर्व को भी भव्य रूप से मनाने की बात कही. नागपंचमी के अवसर पर सर्प संरक्षण और जैव विविधता बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पहचान हैं और इनके संरक्षण व प्रचार के लिए सरकार लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़