MP Nigam Mandal: निगम-मंडल नियुक्तियां, कांग्रेस से आए नेताओं की बल्ले-बल्ले, मिला पद

MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों का पिटारा तो खोल दिया है, लेकिन जारी हुई शुरुआती सूचियों ने भाजपा के कोर वोट बैंक यानी सामान्य वर्ग के अंदर बेचैनी पैदा कर दी है। अब तक घोषित हुए नामों में एक भी सामान्य वर्ग के नेता को स्थान नहीं मिलना जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होना शुरू हो गई है।

कांग्रेस से आए नेताओं की बल्ले-बल्ले

हैरानी की बात यह है कि इन नियुक्तियों में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से ज्यादा उन चेहरों को तवज्जो मिली है जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए बघेल को कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वही कांग्रेस से आए रामलाल मालवीय को अनुसूचित जाति (SC) आयोग के सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साल 2022 में पार्टी से निष्कासित किए गए एक नेता को मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर संगठन ने सबको चौंका दिया है।

सामान्य वर्ग को झुनझुना?

लगातार जारी हो रही किस्तों में जिस तरह सामान्य वर्ग को किनारे किया जा रहा है, उससे भाजपा के अंदर ही दबी जुबान में विरोध के सुर उठने लगे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वोटों के गणित और सामाजिक समीकरण साधने के चक्कर में भाजपा अपने सबसे भरोसेमंद वर्ग को ही पीछे धकेल रही है। सवर्ण वर्ग के नेताओं की उम्मीदें अब मायूसी में बदलती जा रही हैं।

दबाव में संगठन और सरकार?

रुक-रुक कर जारी हो रही इन सूचियों से यह संकेत मिल रहे हैं कि सरकार और संगठन के अंदर भारी खींचतान और दबाव की स्थिति है। हर नाम पर कई दौर के मंथन और दिल्ली तक की दौड़ के बावजूद जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वे सबका साथ-सबका विकास के नारे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

आएगी राजनीतिक सुनामी?

हालांकि अभी कई निगमों और मंडलों में पद खाली हैं, जिससे सामान्य वर्ग के नेताओं ने फिलहाल सब्र बना रखा है। लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा आम है कि अगर आगामी सूचियों में भी यही उपेक्षा जारी रही, तो यह नाराजगी आने वाले समय में एक राजनीतिक सुनामी का रूप ले सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़