MP Police Recruitment Board: मध्यप्रदेश में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, 10 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जुलाई में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। नए बोर्ड के गठन के साथ ही पुलिस सहित अन्य वर्दीधारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज करने की योजना है।

7500 पुलिस आरक्षक समेत 10 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सरकार पुलिस आरक्षक (कॉन्स्टेबल) के 7500 पदों सहित करीब 10 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी कर रही है। सरकार का उद्देश्य लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरना और भर्ती प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज और पारदर्शी बनाना है।

ESB की जगह नया पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा चयन

अभी तक पुलिस आरक्षक और सब-इंस्पेक्टर (SI) जैसी भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से होती हैं। इस प्रक्रिया में अधिक समय लगने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नए पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन के बाद इन भर्तियों का जिम्मा इसी बोर्ड के पास होगा। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

इन वर्दीधारी विभागों की भर्ती भी होगी एक ही बोर्ड से

सरकार की योजना है कि नया भर्ती बोर्ड केवल पुलिस विभाग तक सीमित नहीं रहेगा। इस बोर्ड के माध्यम से पुलिस, जेल प्रहरी, फॉरेस्ट गार्ड, आबकारी विभाग और परिवहन विभाग जैसे सभी वर्दीधारी विभागों की भर्ती कराई जाएगी। इससे अलग-अलग विभागों की भर्ती प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित हो सकेगी।

95 पदों को मिली मंजूरी, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक गृह विभाग ने बोर्ड के संचालन के लिए 200 पदों की मांग की थी। फिलहाल वित्त विभाग ने 95 पदों को मंजूरी दी है। इन्हीं स्वीकृत पदों के आधार पर बोर्ड का प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नए पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/epf-rule-2026-employee-organisations-protest-over-new-pf-rules/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़