MP Railway News: मध्य प्रदेश में दौड़ेगी विकास की ट्रेन! 500 KM लंबी तीसरी रेल लाइन का सर्वे पूरा, जानें किस रूट को मिलेगा फायदा

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

​मध्य प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) करीब 500 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है. इस परियोजना का सर्वे अंतिम चरण में पहुंच चुका है और रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही लगभग 7,000 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इसे 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
MP Railway News: मध्य प्रदेश में दौड़ेगी विकास की ट्रेन! 500 KM लंबी तीसरी रेल लाइन का सर्वे पूरा, जानें किस रूट को मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और ट्रेनों की आवाजाही को रफ्तार देने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) एक बड़ी योजना पर काम कर रहा है. रेलवे जबलपुर मंडल और आसपास के इलाकों में करीब 500 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी में है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सर्वे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसे अगले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

मौजूदा समय में इटारसी जंक्शन और जबलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का भारी दबाव रहता है. इस रूट से रोजाना 450 से अधिक यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं. सिर्फ दो लाइनें होने की वजह से अक्सर ट्रेनों को लाइन क्लियरेंस का इंतजार करना पड़ता है और उन्हें आउटर पर रोकना पड़ता है. तीसरी लाइन बन जाने से ट्रेनों को एक नया और साफ रास्ता (रेल पाथ) मिल जाएगा, जिससे न केवल ट्रेनों की लेत-लतीफी (पंक्चुअलिटी) में सुधार होगा, बल्कि उनकी रफ्तार भी बढ़ सकेगी.

इस पूरी योजना पर करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. जानकारों के मुताबिक, भौगोलिक स्थिति के आधार पर एक किलोमीटर लंबी पटरी बिछाने में लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये की लागत आती है. इस बजट में ट्रैक बिछाने के अलावा आधुनिक सिग्नलिंग, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन और जरूरी रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम भी शामिल होंगे.

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. मधुर वर्मा के अनुसार, सर्वे पूरा होते ही इस दिशा में आगे का कदम उठाया जाएगा. तीसरी लाइन के शुरू होने से जबलपुर समेत पूरे क्षेत्र को जबरदस्त फायदा मिलेगा. यात्री ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी ही, साथ ही मालगाड़ियों को भी बिना वजह लंबे समय तक नहीं रोकना पड़ेगा. इससे माल ढुलाई तेज होगी, जिससे इलाके की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़