MP में राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस शख्स ने खरीदा नामांकन पत्र

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश की एकमात्र खाली हुई राज्यसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव ने अब एक दिलचस्प मोड़ ले लिया है. केंद्रीय मंत्री एल. मरुगन के पद छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर अपना दांव खेला है.
MP में राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प: केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस शख्स ने खरीदा नामांकन पत्र

केंद्रीय मंत्री एल. मरुगन के इस्तीफे से खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव का माहौल गरमा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 164 भाजपा विधायकों के मजबूत समर्थन को देखते हुए उनकी जीत पूरी तरह तय मानी जा रही है. लेकिन इस बीच बैतूल के रहने वाले एक शिक्षक ने चुनावी मैदान में उतरकर सभी को चौंका दिया है. वह न केवल पर्चा भरकर सुर्खियों में आए हैं, बल्कि राजधानी भोपाल की सड़कों पर घूम-घूमकर अलग-अलग दलों से समर्थन और 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.

बैतूल जिले के 55 वर्षीय शिक्षक हरिपाल बिहारे ने 12 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में सीधे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चुनौती देने का मन बनाया है. उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी खरीद लिया है. हालांकि उनकी चुनावी राह आसान नहीं दिखती, फिर भी वे जीत का पूरा भरोसा जता रहे हैं.

फिलहाल हरिपाल बिहारे भोपाल में डेरा डाले हुए हैं और अपने पर्चे के लिए जरूरी 10 प्रस्तावक विधायकों की तलाश कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं से संपर्क साधा है. उन्हें उम्मीद है कि नेता उनके आवेदन पर जरूर विचार करेंगे और अपनी उदारता दिखाते हुए उनका समर्थन करेंगे.

दरअसल हरिपाल बिहारे भाजपा द्वारा किसी बाहरी चेहरे को उम्मीदवार बनाए जाने से काफी आहत हैं. पार्टी हाईकमान के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताते हुए वे यह संदेश देना चाहते हैं कि बिना किसी पार्टी के समर्थन और बिना धनबल के भी देश का एक आम नागरिक चुनाव लड़ने का ख्वाब देख सकता है और उसे जीत भी सकता है.

गौरतलब है कि पूर्व में राज्यसभा सांसद रहे एल. मरुगन ने 13 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह सीट खाली हुई. उनका कार्यकाल वैसे तो अप्रैल 2030 तक था. इस सीट पर भाजपा का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है, लेकिन एक साधारण शिक्षक के इस साहसिक कदम ने पूरे प्रदेश में इस उपचुनाव को चर्चा का विषय बना दिया है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़