MP Rajya Sabha: कांग्रेस का हार तय! अध्यक्ष खंडेलवाल का बयान, हमारे पास बहुमत

MP Rajya Sabha: मध्यप्रदेश में 18 जून 2026 को होने जा रहे राज्यसभा की तीन सीटों के दंगल में अब राजनैतिक युद्ध शुरू हो चुका है। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरा आधिकारिक प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक बड़ा दावा करते हुए साफ कर दिया है कि भाजपा यह चुनाव सिर्फ लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए मैदान में उतरी है।

सीएम हाउस पहुंची निर्मला सप्रे!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खंडेलवाल के इस दावे के ठीक बाद सागर जिले की बीना सीट से कांग्रेस की बागी विधायक निर्मला सप्रे अचानक मुख्यमंत्री निवास पहुंच गईं, जिससे कांग्रेस खेमे में मची खलबली अब इमरजेंसी में तब्दील हो गई है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की सीट अब पूरी तरह खतरे में है और भाजपा इतिहास रचते हुए तीनों की तीनों सीटें अपने पाले में डाल सकती है।

हम जीतने के लिए ही मैदान में हैं : खंडेलवाल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की बाड़ेबंदी और उनके दावों पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर प्रत्याशी खड़ा ही इसीलिए किया है क्योंकि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल और नैतिक समर्थन मौजूद है। हम बिना गणित और रणनीति के कोई कदम नहीं उठाते। वही राजनैतिक पंडितों का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान का सीधा मतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस के धड़े में बड़ी सेंधमारी कर दी है, जिसके बाद मीनाक्षी नटराजन की राह अब मुश्किल है।

भाजपा के संपर्क में कांग्रेस के 14 से 15 विधायक!

दिल्ली और भोपाल सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस के 14 से 15 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। ये सभी असंतुष्ट विधायक मीनाक्षी नटराजन के नाम पर आलाकमान के थोपे गए फैसले से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 18 जून को होने वाली वोटिंग के दौरान ये विधायक पाला बदल सकते हैं और भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। यदि यह दावा हकीकत में बदलता है, तो इतिहास में पहली बार भाजपा संख्या बल कम होने के बावजूद कांग्रेस की तय सीट को जीतकर तीनों राज्यसभा सीटें अपने खाते में डाल लेगी।

निर्मला की एंट्री, बढ़ी कांग्रेस की धड़कनें

इस पूरे ड्रामे के बीच बीना से विधायक निर्मला सप्रे का मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने अचानक सीएम हाउस पहुंचना इस राजनैतिक पटकथा का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। निर्मला सप्रे का वोट पहले से ही भाजपा के पाले में माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री आवास पर उनकी मौजूदगी यह साफ इशारा कर रही है कि वे कांग्रेस के अन्य असंतुष्ट विधायकों को भी जोड़ने के लिए एक सेतु का काम कर रही हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस के विधायक टूटते हैं, तो कांग्रेस का आंकड़ा ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़