MP Politics गरम, राज्यसभा सीट बचाने के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान… इस नेता का नाम आगे

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. दिल्ली में हुई अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और साफ किया कि एकमात्र संभावित सीट बचाने के लिए पूरी एकजुटता जरूरी है. विधायकों से लगातार संपर्क बनाए रखने, असंतोष दूर करने और क्रॉस वोटिंग रोकने पर खास जोर दिया जा रहा है.
MP Politics गरम, राज्यसभा सीट बचाने के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान… इस नेता का नाम आगे

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है. कांग्रेस ने संभावित चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. दिल्ली में हाल ही में हुई एक अहम बैठक ने साफ संकेत दे दिए हैं कि पार्टी इस बार कोई भी चूक नहीं करना चाहती. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसे पार्टी के कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अलर्ट

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सबसे ज्यादा जोर एकजुटता बनाए रखने पर दिया गया. पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा की अपनी संभावित सीट को सुरक्षित रखने के लिए सभी विधायकों को एक साथ खड़ा होना होगा. इसके साथ ही क्रॉस वोटिंग की आशंका को लेकर भी सतर्क रहने की बात कही गई. असंतुष्ट नेताओं को मनाने और उनकी नाराजगी दूर करने की रणनीति भी तैयार की जा रही है. बताया जा रहा है कि जल्द ही भोपाल में विधायकों से अलग अलग समूहों में बातचीत की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अंदरूनी समस्या को समय रहते सुलझाया जा सके.

कमलनाथ का नाम भी चर्चा में

उम्मीदवार के चयन को लेकर भी कांग्रेस काफी सोच समझकर कदम बढ़ा रही है. चर्चा यह है कि दिग्विजय सिंह खुद को इस दौड़ से अलग कर चुके हैं. ऐसे में पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश में है जिसे सभी गुट आसानी से स्वीकार कर सकें. इस बीच कमलनाथ का नाम भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा.

एक सीट जीतने के लिए इतने का समर्थन होना जरूरी

संख्या के लिहाज से देखें तो कांग्रेस के सामने चुनौती कम नहीं है. 230 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट जीतने के लिए लगभग 58 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है. कागजों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखती है, लेकिन कुछ विधायकों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. एक विधायक की सदस्यता से जुड़ा मामला कोर्ट में है, जबकि एक अन्य के मतदान को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. ऐसे में हर एक वोट कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने आंकड़ों के दम पर दो सीटों को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है. अगर पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है. जानकारों का मानना है कि थोड़ी सी भी क्रॉस वोटिंग कांग्रेस की रणनीति को प्रभावित कर सकती है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़