MP की लाड़ली लक्ष्मियां अब बनेगी सरस्वती… स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चियों के लिए सीएम डॉ. मोहन का प्लान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP की लाड़ली लक्ष्मियां अब बनेगी सरस्वती… स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चियों के लिए सीएम डॉ. मोहन का प्लान

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश बेटियों को बोझ नहीं समझा जाए, इसीलिये लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई थी, इसके बाद प्रदेश में बच्चियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन उसके बाद देखने में आया कि कई लाड़ली लक्ष्मियों ने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी, इस आंकड़े का असर यह हुआ कि उनको लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस परेशानी को हल करने के लिए मोहन सरकार ने नई पहले की है, हन सरकार अब बीच में पढ़ाई छोड़ देने वाली बेटियों की पढ़ाई पूरी करवाने ये शुरुआत करने जा रही है।

'सरस्वती योजना' की शुरुआत
महिला बाल विकास विभाग की 'सरस्वती योजना' का मकसद उन ड्राप आउट बेटियों की पूरी पढ़ाई करवाना है, जिनकी किसी वजह से पढ़ाई माध्यमिक हाईस्कूल या हायर सेकेण्डरी स्तर पर छूट गई हो, वो बेटियां फिर से किताबों और क्लासरुम का रुख कर सकें, इसके जरिए उन बच्चियों के परिजन से संपर्क किया जाएगा, ताकि फिर से उनका स्कूल में दाखिला कराकर पढ़ाई को पूरा कराया जा सके, जिसके लिए निचले स्तर तक सरकारी तंत्र की मदद ली जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-forest-guard-recruitment-2026-error-sc-posts/

महिला बाल विकास विभाग ने बनाया प्लान
बच्चियों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए महिला बाल विकास विभाग की इस योजना को इस तरह से प्लान किया गया है कि, ड्रॉप आउट छात्राएं राज्य ओपन स्कूल से दुबारा पढ़ाई शुरु कर सकें। इन बच्चियों को दोबारा पढ़ाई करने के लिए स्टडी मटेरियल के अलावा क्लासेस मेंटर्स की सुविधा भी दी जाएगी। प्रदेश भर में पहले ड्राप आउट लड़कियों का सर्वे कराएगा, जो बच्चियां पढाई पूरी कर लेंगी उन्हे बाकायदा सर्टिफिकेट दिया जाएगा, और इनरोल इन्हीं छात्राओं को आगे रोजगार के अवसर भी मुहैया कराने के प्रयास होंगे।

टॉयलेट भी बना बड़ी वजह
मध्यप्रदेश में बच्चियों के स्कूल छोड़ने की वजह उभरकर सामने आई है, बीते साल तक प्रदेश के 11 हजार से ज्यादा स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय नहीं था, जिसकी वजह से करीब साढ़े तीन लाख छात्राओं ने बीच में ही स्कूल छोड़ दिया। अब इस समस्या से निपटने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट ने भी जनहित याचिका पर स्वत: संज्ञान लेते हुए स्कूलों की बदहाल स्थिति पर सरकार से जानकारी मांगी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mayor-fund-banned-madhya-pradesh-cm-mohan-yadav/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़