MP स्वामित्व योजना: 3 तारीख तक बिना पैसा दिये निजी संपत्तियों का होगा फ्री रजिस्ट्री, जानिए क्या है पूरा प्रासेस

MP स्वामित्व योजना: MP Free Registry गांव में रहने वाले लोगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिना पैसा दिये फ्री रजिस्ट्री कराने की बड़ी सौगात दी है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य बन गया है। यह प्रासेस तीन चरणों में चलेगा।

MP स्वामित्व योजना MP Svamitva Yojana मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 41 हजार से ज्यादा गांव में रहने वाले गरीब परिवारों को बिना पैसा दिये फ्री रजिस्ट्री कराने की बड़ी सौगात दी है। इस योजना में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री होगी। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश में अब तक करीब 68 लाख अधिकार पत्र तैयार किए गए हैं, इनमें 50 लाख निजी संपत्तियों के हैं। इन्हीं मकान मालिकों को नि:शुल्क रजिस्ट्री देने के लिए मोहन सरकार करीब 4 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

स्थानीय स्तर पर दिया जाएगा स्वामित्व योजना का लाभ

MP स्वामित्व योजना के अंतर्गत मकान मालिकों की संपत्ति के आधार पर लोन उपलब्ध कराने के लिए तैयार निजी अधिकार अभिलेखों का मुफ्त पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के बाद नागरिक गृह निर्माण, व्यवसाय, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए लोन ले सकेगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए यह पूरा प्रासेस तीन चरणों में चलेगा। इसके लिए गांव एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविर कैंप लगाएं जाएंगे। पहला चरण 17 से 19 सितंबर, दूसरा चरण 24 से 26 सितंबर और तीसरा चरण 1 से 3 अक्टूबर तक चलेगा। आवेदन के लिए आबादी भूखंड की लैंड लिंकिंग और समग्र आईडी से ई-केवाईसी अनिवार्य रुप से देनी होगी।

रजिस्ट्री कराने का काम ‘सारा’ मोबाइल एप और ‘संपदा’ एप के माध्यम से पूरी की जाएगी। पंजीयन प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही पटवारी द्वारा किया जाएगा। पटवारी को निष्पादन अधिकारी तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पीसीओ एवं एडीईओ को पंजीयन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंजीयन पूरा होने के बाद विलेख हितग्राही के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान की जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। इसे एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=4uob6kp-hG4
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़