MP Teacher Recruitment 2024: दो साल का इंतजार खत्म, 5017 चयनित शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती 2024 के तहत चयनित 5017 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। करीब दो साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में पढ़ाते नजर आएंगे।

विभाग की ओर से 3 और 4 जुलाई को संभागीय संयुक्त संचालकों के माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

4067 माध्यमिक और 950 प्राथमिक शिक्षकों को मिली नियुक्ति

जारी नियुक्ति आदेशों में 4067 माध्यमिक शिक्षक और 950 प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षक पदों पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, खेल और गायन-वादन जैसे विषयों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।

वहीं प्राथमिक स्तर पर खेल, नृत्य और गायन-वादन विषय के चयनित उम्मीदवारों को भी नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद जारी हुए आदेश

शिक्षक चयन परीक्षा 2024 का परिणाम आने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया में देरी होने से अभ्यर्थियों ने कई बार प्रदर्शन किए थे। बाद में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों की चॉइस फिलिंग कराई, जिसकी अंतिम तिथि 21 जून 2026 तय की गई थी।

चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही दिनों बाद विभाग ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई, बच्चों के बेहतर भविष्य की जताई उम्मीद

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सभी नव-नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नए शिक्षक प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने भी नए सत्र में स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की। विभागीय स्तर पर प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद संभागीय अधिकारियों को नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद 3 और 4 जुलाई को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/who-will-be-the-md-of-the-mp-forest-development-corporation/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़