MP Poisonous Liquor: 27 मौतों से भी नहीं जागा MP प्रशासन, जिन अफसरों पर उठे सवाल वही बाद में पाए प्रमोशन
डॉ आशा शर्मा
न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल
मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों के कई मामलों के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. मुरैना के जहरीली शराब कांड में 27 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी. मामले के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन बाद में कुछ अधिकारियों को दोबारा अहम पद और प्रमोशन तक मिला. मंदसौर में भी जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हुई थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर स्थायी और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती.









