MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! यहां 204.4 मिमी तक बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रहें अलर्ट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्य प्रदेश में 3 सितंबर को बारिश का दौर तेज रहने की चेतावनी जारी की गई है. छतरपुर में कुछ स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिमी तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मऊगंज, रीवा, सतना, सीधी, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! यहां 204.4 मिमी तक बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रहें अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने के आसार हैं. मौसम को लेकर प्रशासन ने 3 सितंबर के लिए कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राहत आयुक्त, मध्यप्रदेश की ओर से 2 सितंबर को जारी वायरलेस संदेश में छतरपुर जिले के लिए खास तौर पर गंभीर चेतावनी दी गई है. जिले में 3 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक कुछ स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिमी तक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनी के अनुसार मऊगंज, रीवा, सतना, सीधी, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम बिगड़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

वहीं विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, सागर और टीकमगढ़ में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी खतरा

बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक की स्थिति बनने की आशंका है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

लगातार तेज बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या सामने आ सकती है. इससे सड़क यातायात और दूसरे क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है. ऐसे में लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बारिश या तेज आंधी के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है.

प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय स्तर पर जारी होने वाली चेतावनियों का पालन करने की अपील की है. खासकर जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा गया है.

बिजली चमकने पर इन बातों का रखें ध्यान

आकाशीय बिजली की आशंका के दौरान खुले मैदान या अन्य खुले स्थानों पर खड़े रहना खतरनाक हो सकता है. ऐसे समय में पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ऊंची या खुली संरचनाओं से दूरी बनाए रखना जरूरी है.

तेज बारिश और हवाओं के दौरान घर या किसी सुरक्षित इमारत के अंदर रहना बेहतर है. मौसम साफ होने तक बाहर निकलने से बचें और लगातार बदलते मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़