MP Weather Today: मध्यप्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार (16 जुलाई) को कई जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 21 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम सामान्य से शुष्क रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कई जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इसके अलावा बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, उमरिया, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मैहर और पांढुर्णा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के असर से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

भोपाल का मौसम और पिछले 24 घंटे का हाल

राजधानी भोपाल में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की गति 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में सबसे कम 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। सीहोर में 44 किमी/घंटा तथा सागर और आगर में 43 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-police-promotion-2026-1029-si-promoted-to-inspector-phq-order/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़