MP में नौतपा के बीच बदला मौसम, ग्वालियर-मुरैना में बारिश, 3 दिन आंधी-ओले का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर और मुरैना में हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

ग्वालियर-मुरैना में सुबह से बारिश

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। वहीं मुरैना जिले में तेज बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से तापमान में हल्की गिरावट आई और लोगों को राहत महसूस हुई।

इससे पहले गुरुवार को दमोह समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

कई जिलों में लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, जबलपुर सहित 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट लागू है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रह सकता है।

नौतपा में लगातार बढ़ा तापमान

प्रदेश में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। खजुराहो और नौगांव पिछले कई दिनों से सबसे गर्म शहरों में शामिल हैं। गुरुवार को नौतपा के चौथे दिन खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा:

  • राजगढ़ में 46 डिग्री
  • दतिया में 45.7 डिग्री
  • नौगांव, दमोह और मलाजखंड में 45.5 डिग्री
  • टीकमगढ़ में 45.2 डिग्री
  • सतना में 45.1 डिग्री
  • मंडला और सागर में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में भी गर्मी का असर

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर बना रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री, जबलपुर में 44 डिग्री, भोपाल में 43.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और इंदौर में 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अगले तीन दिन आंधी, बारिश और ओलों की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई के साथ 1 जून को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 30 मई को अधिकांश जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

तीन दिन तक हीटवेव से राहत के संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और तेज आंधी या बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/katni-me-dhoomdham-se-manai-gayi-bakrid-eidgahoon-me-umda-aqeedatmandon-ka-sailaab/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़