Congress News : यश घनघोरिया ने संभाला पदभार… यूथ कांग्रेस के बने प्रदेश अध्यक्ष

Congress News : यश घनघोरिया ने संभाला पदभार… यूथ कांग्रेस के बने प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने आज भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षजीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, कुणाल चौधरी सहित विधायक लखन घनघोरिया, सचिन यादव, आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी आसाम) मितेंद्र दर्शन सिंह यादव, पूर्व विधायक संजय शर्मा, महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष रीना बौरासी के अलावा कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। इस विशेष अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी म.प्र.) शिविसिंह चौहान, सह-प्रभारी रूपेश सिंह भदौरिया, पुनीत पारिया हेवरनसिंह कंसाना, भरतशंकर जोशी, शाम्भवी शुक्ला भी मौजूद थे।

वोट चोरी का उठाया मुद्दा
पदभार ग्रहण में उपस्थित भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी कर मतदाताओं के अधिकरों को छीनने का कार्य कर रही है। आपने कहा कि आज देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें होती, यह इसलिए नहीं हो पा रहा है कि भाजपा और चुनाव आयुक्त मिलकर आपके वोटों की चोरी कर रहा है। आपने मध्यप्रदेश के संदर्भ में कहा कि प्रदेश में लगभग 25 लाख महिलाओं को अब लाड़ली बहना की सूची से बाहर कर दिया है।

जीतू पटवारी ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई कर अपने संबोधन से उनका उत्साह बढ़ाया। सभी को पूरी ताकत से कार्य करने पर बल दिया। आपने कहा कि युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश के सभी बूथ पर अपने अध्यक्ष और 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर तैयार करे।

उमंग सिंघार ने बढ़ाया उत्साह
मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस के साथ, कांग्रेस का पूरा संगठन और विधायक खड़े हैं। आपने कहा कि हमें प्रदेश के मतदाताओं के छीने जा रहे उनके अधिकारों को बचाना है। प्रदेश में जारी एसआईआर के माध्यम से भाजपा द्वारा काटे जा रहे वोटों पर बारीकी से नजर रखना है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-partys-new-plan-now-with-this-strategy-congress-will-reach-the-booth-level/

यश लखन घनघोरिया का पहला प्रदर्शन
अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री यश लखन घनघोरिया ने अपना पहला उद्बोधन दिया। आपने अपना भाषण शेर-शायरी से प्रारंभ किया। आपने कहा कि अब मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के हर उन नीतियों का कड़ा विरोध करेगी जो जनहित के खिलाफ और अन्यायपूर्ण होंगी। अपने पदभार ग्रहण समारोह के ठीक बाद युवा कांग्रेस द्वारा आज एसआईआर के विरोध में भोपाल स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव किया गया। वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और वाटर केनन का उपयोग कर उन्हें तितर-बितर करने का प्रयास किया। अंत में पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रभारी शिविसिंह चौहान, प्रदेश सह-प्रभारी रूपेशसिंह भदौरिया प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया, राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शनसिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हेवरनसिंह कंसाना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, देवेन्द्रसिंह चौहान (दादू) अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस आयोजन में प्रदेश भर के जिला,विधानसभा एवं ब्लाक युवा कांग्रेस के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित महामंत्री चेतन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित उपाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह दादू द्वारा किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़