MP Government: मोहन सरकार बन रही अनाथ और निराश्रितों का सहारा... हर महीने दिए जा रहे 4 हजार रुपये

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Government: मोहन सरकार बन रही अनाथ और निराश्रितों का सहारा... हर महीने दिए जा रहे 4 हजार रुपये

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश सरकार अनाथ और निराश्रित बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें पढ़ाई जारी रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी सहयोग मिल सके। योजना में 18 वर्ष से कम उम्र के पात्र अनाथ बच्चों को प्रतिमाह 4 हजार रुपए की सहायता देने का प्रावधान है।

बालिग होने पर भी मिल रही मदद
18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने या व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने वाले पात्र युवाओं को 24 वर्ष की उम्र तक हर महीने 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस सहायता का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग करना है।

MP Government: महज 7 हजार रुपये लगाकर शुरु करें बकरी पालन… मोहन सरकार दे रही 60% सब्सिडी

मुफ्त इलाज और इंटर्नशिप का भी लाभ
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता के अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है। इसके तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके साथ ही पात्र युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाता है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिल सके।

अनाथ बच्चों को मिल रहा संबल
सरकार की इस पहल का प्रमुख उद्देश्य अनाथ और निराश्रित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान करना, उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। एक परिवार की तरह का वातावरण देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी कोशिश कर रही है, ताकि प्रदेश का कोई भी अनाथ और निराश्रित बच्चा अपने-आप को अलग ना समझे।

सीवेज और जलभराव की समस्या होगी खत्म: MP के इन तीन शहरों में शुरू हुआ मिशन मोड काम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़